फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey is going on to start flights for Lucknow-Prayagraj

जरा ठहरो... नए साल की पार्टी की इजाजत अभी नहीं

Thu, 23 Dec 2021 06:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Survey is going on to start flights for Lucknow-Prayagraj
क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सेंट अल्फांसेस चर्च में की गई सजावट।
ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर प्रशासन नहीं दे रहा होटलों में पार्टी के आयोजनों की अनुमति, शासन की गाइड लाइन का इंतजार
विज्ञापन

बगैर अनुमति के कोई भी आयोजन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
बरेली। नए साल के जश्न पर ओमिक्रॉन का खतरा मंडरा रहा है। तीसरी लहर की आशंका में जिला प्रशासन ने होटलों, क्लबों और सार्वजनिक स्थानों पर नए साल के सामूहिक आयोजनों को अनुमति देने पर रोक लगा दी है। अनुमति देने से पहले फिलहाल शासन से गाइड लाइन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि बगैर अनुमति कोई भी आयोजन किया गया तो कोविड प्रोटोकॉल और महामारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
नया साल करीब आने के साथ शहर के तमाम होटलों, क्लबों और दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर पार्टियों के आयोजन की तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। ज्यादातर होटलों में पार्टियों के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, हालांकि जिला प्रशासन की ओर से इन आयोजनों को अनुमति न दिए जाने से अब तक यह तय नहीं है कि नए साल पर पार्टी हो पाएगी या नहीं। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि शासन से जल्द ही गाइड लाइन जारी हो सकती है, लिहाजा नए साल की पार्टियों के आयोजन की अनुमति फिलहाल नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। लिहाजा शासन की ओर से गाइड लाइन जारी होने के बाद उसी के आधार पर ही पार्टी की अनुमति दी जाएगी। बगैर अनुमति अगर कोई व्यक्ति किसी तरह का सामूहिक आयोजन करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शासन की ओर से पार्टी संबंधी कोई गाइडलाइन नहीं मिली है लेकिन नए साल को लेकर जो अलर्ट जारी होगा, उसके बाद ही आवेदनों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग को भी शराब पार्टी की अस्थाई अनुमति न देने का निर्देश
जिला प्रशासन की ओर से आबकारी विभाग को भी शासन की गाइड लाइन जारी होने से पहले नए साल पर शराब पार्टियों के आयोजनों की अस्थाई अनुमति न देने का निर्देश दिया गया है। दरअसल तमाम ऐसे होटल जिनमें बार नहीं है, वे नए साल के जश्न के लिए अपने ग्राहकों को शराब पिलाने की अस्थाई अनुमति के लिए आबकारी विभाग में आवेदन करते हैं। इन पर आबकारी विभाग एक दिन की अनुमति जारी करता है।
हाईरिस्क देशों समेत विदेश से आए 32 लोग, 12 दूसरे जिलों के
बरेली। स्टेट सर्विलांस की ओर से बुधवार को विदेश से बरेली लौटे 32 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। इसमें हाईरिस्क देश नीदरलैंड से एक व्यक्ति भूड़, सिंगापुर से एक व्यक्ति मदारी गेट, इटली से एक व्यक्ति सुभाषनगर में आया है। इन्हें ट्रेस कर निगरानी शुरू कर दी गई है।
आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि सूची में 12 लोग अन्य जिलों के रहने वाले हैं। इसकी सूचना संबंधित जिला प्रशासन को भेज दी गई है। फोकस सैंपलिंग के तहत बुधवार को सेटेलाइट, पुराना रोडवेज बसअड्डा, इज्जतनगर रेलवेे स्टेशन, बरेली जंक्शन, टोल प्लाजा और एयरपोर्ट पर सैंपलिंग की गई। रैपिड जांच में कोई व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।
उधर, कोविड टीकाकरण अभियान में बुधवार को 29524 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग 4225, 45 पार के 12886 लोगों को कोविशील्ड और 12413 लोगों को कोवाक्सिन की डोज लगाई गई है।

राहत : जिले में फिलहाल एक कोरोना संक्रमित
आईडीएसपी प्रभारी ने बताया कि जिले में अब एक सक्रिय संक्रमित है। दो दिन बाद उसका भी होम आइसोलेशन ओवर होने के बाद जिले के कोरोना मुक्त होने की उम्मीद है। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed