फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drone cameras are used for monitoring in Mirganj and Dunka, more than 100 people have been made bond holders

Bareilly News: मीरगंज और दुनका में ड्रोन कैमरे से निगरानी, 100 से अधिक लोगों को किया गया मुचलका पाबंद

Mon, 10 Mar 2025 11:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 11:02 AM IST
सार

दुनका में रविवार को सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी और थाना अध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने जुलूस के मार्गों का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Drone cameras are used for monitoring in Mirganj and Dunka, more than 100 people have been made bond holders
ड्रोन से रूटों का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस ने रविवार को मीरगंज और दुनका में ड्रोन कैमरे से जगह-जगह निगरानी की। अब तक 100 से अधिक लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। दुनका में होली तिड़हरी का जुलूस 14 मार्च को निकाला जाएगा। इसी दिन जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी। यह क्षेत्र अति संवेदनशील की श्रेणी में आता है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन तैयारियां कर रहा है। 

विज्ञापन


तिड़हरी जुलूस में 15 से 20 हजार तक की भीड़ होती है। इसमें आसपास के पांच थानों एवं पीएसी आदि लगाकर सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल को लगाया जाएगा। रविवार को सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी और थाना अध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने जुलूस के मार्गों का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया और देखा कि कहीं किसी के छत पर ईंट-पत्थर आदि तो नहीं हैं। शरारती तत्वों को चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंहोली पर अलर्ट: बरेली में जुमे की नमाज पर होगी ड्रोन से निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस के दिन धनेटा-शीशगढ़ मार्ग दोपहर ढाई बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा, जिससे जुलूस सही तरीके से निकाला जा सके। पुलिस ने दोनों समुदायों के दर्जनों लोगों को मुचलका पाबंद कर नोटिस भी जारी किए हैं। 

थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इधर, मीरगंज में भी थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने जगह-जगह निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

बहेड़ी में सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च
होली के पर्व के मद्देनजर पुलिस ने कस्बे में जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाला। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। होली के दिन शुक्रवार होने की वजह से पुलिस काफी एहतियात बरत रही है। पर्व पर किसी तरह की कोई खुराफात न हो। 

इसी के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने चौकी इंचार्ज, सन्नी चौधरी और पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। कोतवाली से शुरू मार्च मेन बाजार नैनीताल रोड, माथुर रोड, मोहल्ला गोदाम, होली चौराहा, पंजाबी कॉलोनी, पावर हाउस रोड आदि स्थानों पर घूमता हुआ कोतवाली पर वापस पहुंचकर समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed