फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police alert drones will be used to monitor Friday prayers and holi in Bareilly

होली पर अलर्ट: बरेली में जुमे की नमाज पर होगी ड्रोन से निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 10 Mar 2025 06:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 06:46 AM IST
सार

होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने से बरेली में खासी एहतियात बरती जा रही है। एसएसपी ने ऑनलाइन बैठक में थानेदारों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Police alert drones will be used to monitor Friday prayers and holi in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर्व और जुमा की नमाज एक ही दिन होने की वजह से पुलिस प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने शनिवार रात ऑनलाइन मीटिंग के जरिये समीक्षा बैठक कर अधिकारियों और थानेदारों को निर्देश दिए। भीड़ वाले इलाकों व संवेदनशील क्षेत्र में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी की जाए। कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में क्लस्टर मोबाइल टीम तैनात की जाएंगी ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने शनिवार रात 11 बजे ऑनलाइन मीटिंग शुरू की वह रात दो बजे तक चली। इसमें जिले के सभी एसपी, सीओ, सीओ एलआईयू, सीएफओ व सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि होली और जुमे की नमाज के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए अभी से पूरी ताकत झोंक दें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दरगाह आला हजरत से पैगाम: सुब्हानी मियां बोले- सौहार्द को दें बढ़ावा, नफरतों को कम करने वाले ही असली देशभक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस लाइन से लेकर थानों तक रिजर्व पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा जाए। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

बैठक में एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील इलाकों के होली जुलूस और होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की निगरानी रहनी चाहिए। जुमा की नमाज के दौरान धर्मस्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे और यातायात की भी कोई समस्या न होने पाए।

अति संवेदनशील होलिका दहन स्थल पर दरोगा प्रभारी
एसएसपी ने सभी श्रेणी के होलिका दहन स्थलों की सूची जारी करके वहां स्टाफ की मानक के अनुसार तैनाती कर दी है। अति संवेदनशील क्षेत्र के होलिका दहन स्थल पर प्रभारी के रूप में दरोगा की तैनाती होगी और चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील पांच से सात स्थानों पर एक दरोगा प्रभारी रहेंगे, ऐसी होलिका स्थल पर दो आरक्षी रहेंगे। सामान्य होलिका दहन स्थल पर क्लस्टर मोबाइल तैनात रहेंगी। एक क्लस्टर मोबाइल सात से आठ होलिका स्थल का राउंड लगाती रहेगी।

त्योहार मिलजुलकर मनाएं- एसएसपी
एसएसपी अनुराग आर्य ने जनता से अपील की है कि वह होली का पर्व सौहार्द के साथ मनाएं। अनावश्यक किसी पर रंग न डालें। वहीं जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की जाए। अगर किसी तरह की अफवाह या शरारत करने की कोशिश की जाती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed