फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Supreme Court rejects MLC graduate voters list

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की एमएलसी स्नातक वोटर लिस्ट

Wed, 26 Oct 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 26 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
अगले साल जून - जुलाई में प्रस्तावित एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए तैयार की गई वोटर लिस्ट को खारिज करते हुए 31 दिसंबर तक नए सिरे से तैयार कराने के निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी कोे दिए हैं। अदालत के आदेश पर आयोग ने वोटर लिस्ट बनाने का नया श्ेाड्यूल जारी कर दिया है। जिसमें 5 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। जिसके आधार पर 31 दिसंबर तक वोटर लिस्ट तैयार की जानी है।
विज्ञापन

तीन महीने पहले इलाहाबाद, गाजियाबाद और बांदा के आधा दर्जन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए तैयार की गई वोटर लिस्ट में स्नातकों के स्थान पर हाईस्कूल से लेकर इंटर पास लोगों के नाम से फर्जी वोटर लिस्ट बना दी हैं। यह सब धांधली के उद्देश्य से की गई है। इनमें कुट रचित मार्कशीट की कांपी लगाई गईं हैं, जिसके लिए करीब पांच सौ वोटरों को फर्जी तरीके से शामिल करने के प्रमाण दिए गए थे।
विज्ञापन

इन प्रमाणों के आधार पर जांच हुई। जिसमें वोटर लिस्ट को फर्जी करार दिया गया, उसी के बाद हाईकोर्ट ने बरेली सहित प्रदेश के कई जिलों की वोटर लिस्ट को खारिज करने के आदेश किए। उसी के बाद नए सिरे से वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनेंगे नए वोटर
2013 के स्नातक व्यक्ति ही इस वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करा सकेंगे। इसके साथ फार्म भरना होगा, एक कलर पासपोर्ट साइज का फोटो तथा मतदाता पहचान पत्र शामिल करना होगा। उसी के आधार पर नए वोटर बन पाएंगे।

‘सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नए सिरे से एमएलसी बरेली-मुरादाबाद स्नातक प्राधिकारी के लिए मतदाता सूची तैयार की जानी है। उसी के लिए 5 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इस बार आवेदन में स्नातक होने का तथ्य छिपाया तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 1951 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।’ एसपी वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed