फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Supply disrupted due to falling of tree in Cantt

Bareilly News: कैंट में पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप

Mon, 25 May 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Supply disrupted due to falling of tree in Cantt
बरेली। कैंट में रविवार को सेंट मारिया स्कूल के पास सूखा पेड़ गिरने से तार टूट गया, इससे आपूर्ति प्रभावित रही। कई अन्य इलाकों में भी लोकल फाल्ट के चलते घंटों बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

कैंट में सूखा हुआ यह पेड़ दोपहर करीब ढाई बजे अचानक से गिर गया। चपेट में आने से बिजली के तार भी टूट गए। शाम पांच बजे तक पेड़ को तो हटा दिया गया लेकिन आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

किला उपकेंद्र से पोषित बाकरगंज में जापू भाई की टाल के पास ट्रांसफार्मर में शाम सात बजे आग लग गई। इससे तीन हजार आबादी वाले इस क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित है। बाकरगंज में दो दिन पहले भी ट्रांसफार्मर फुंका था। यहां पर अस्थायी ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस उपकेंद्र से पोषित कालीबाड़ी में शनिवार की रात 9:45 बजे बिजली चली गई, जो रात 12 बजे आई। इसके बाद रविवार सुबह सात बजे गई तो सुबह नौ बजे आई। पवन विहार में भी ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।

इस बाबत अधिशासी अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाता है।
---
सात दिन बाद अशरफ खां छावनी में आई बिजली

सीबीगंज उपकेंद्र के अशरफ खां छावनी में सात दिन से बिजली की समस्या से जूझ रहे लोगों को रविवार की शाम में तब राहत मिली, जब विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। यहां 18 मई की रात शाम सात बजे बिजली चली गई थी। उपभोक्ताओं ने शिकायत उपकेंद्र पर की तो दो दिनों तक कोई कर्मचारी देखने तक नहीं आए। इसके बाद लोगों ने जेई, एसडीओ से भी शिकायत की। शुक्रवार की रात 11 बजे स्थानीय नागरिकों ने उपकेंद्र पहुंचकर घेराव किया था। फिर शनिवार को लाइनमैन फॉल्ट खोजने का प्रयास किए लेकिन पता नहीं चल सका। नागरिकों ने वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ. अरुण सक्सेना से मुलाकात कर समस्या को अवगत कराया। रविवार की शाम को लाइनमैन तार गड़बड़ होने के चलते उसको बदलते रहे, जब ठीक नहीं हुआ तो अस्थायी ट्रांसफार्मर लगाया। तब जाकर पता चला कि गड़बड़ी तो ट्रांसफार्मर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed