फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather Forecast Update Today dense fog in bareilly chances of rain in the next three days

Bareilly Weather: कोहरे और सर्द हवा से जनजीवन बेहाल, अगले तीन दिनों में बारिश के आसार

Fri, 05 Jan 2024 07:59 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Fri, 05 Jan 2024 07:59 AM IST
सार

बरेली में कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। धूप नहीं निकलने से दिन में गलन हावी हो रही है। शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। ऊपर से सर्द हवा नश्तर सी चुभ रही है। 

विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Update Today dense fog in bareilly chances of rain in the next three days
कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पूस की रात शहरवासियों को कंपकंपा रही है। धूप नहीं निकलने से दिन में भी गलन हावी हो रही है। सर्द हवा कोढ़ में खाज का काम कर रही है। कोहरे की वजह से सुबह-शाम दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज हो रही है। शुक्रवार को भी सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। आने वाले दिनों में भी फिलहाल, राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की ओर से आगामी तीन दिनों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। दिन में हल्की तेज हवा चली पर धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15.1 डिग्री और न्यूनतम पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सौ फीसदी रही। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश न होने की स्थिति में भी रुहेलखंड क्षेत्र में शीत दिवस की स्थिति रहेगी। कोहरा घना होने से सुबह और शाम दृश्यता अधिकतम सौ मीटर और न्यूतनम 25 मीटर तक बने रहने का पूर्वानुमान है। दिन में आसमान साफ होने पर हल्की धूप निकलने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीटर, गीजर, ब्लोअर के कारोबार में 25 फीसदी उछाल
ठिठुर रहे शहरवासी विद्युत उपकरणों के भरोसे ठंड से निजात पाने की जुगत में हैं। नतीजा, हीटर, गीजर, ब्लोअर के कारोबार में करीब 25 फीसदी उछाल दर्ज हो रहा है। कारोबारी दीपक भसीन के मुताबिक गैस गीजर की मांग ज्यादा है, क्योंकि इसमें बिजली की आवाजाही से कोई दिक्कत नहीं होती। कीमतें भी बजट में होने से यह लोगों को ज्यादा लुभा रहा है। 15 से 20 लीटर की क्षमता वाले गीजर की मांग बढ़ी है। ज्यादातर लोग कम वाट के गीजर खरीद रहे हैं।

कोहरे से जनजीवन पर संभावित प्रभाव
- एयरपोर्ट पर दृश्यता न्यूनतम होने से लैंडिंग, टेकऑफ प्रभावित।
- फेफड़ों में धूल के कण जमा होने से सांस लेने में परेशानी।
- आंखों की झिल्लियों में चुभन, लालिमा और सूजन की आशंका।
- रात में ड्राइविंग के दौरान घने कोहरे से दुर्घटना की आशंका।
- फसलों की सिंचाई, परिवहन, बिजली आपूर्ति हो सकती है प्रभावित।
- ठंड लगने से शरीर के अंगों के सुन्न होने व तेज सिरदर्द की आशंका।
- ठंड से अंगुलियों में सड़न, पांव के तलवे की त्वचा फटने से दर्द।

बीते सात दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
3 जनवरी 15.1 7.1
2 जनवरी 12.7 7.2
1 जनवरी 16.6 10.2
31 दिसंबर 13.6 10.6
30 दिसंबर 15.3 11.6
29 दिसंबर 14.5 11.6
28 दिसंबर 17.0 12.0
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed