फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sunrisers defeated Knight Riders by 42 runs, captured the trophy

Bareilly News: सनराइजर्स ने नाइट राइडर्स को 42 रनों से दी मात, कब्जाई ट्रॉफी

Fri, 31 Jan 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sunrisers defeated Knight Riders by 42 runs, captured the trophy
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के मैदान पर बृहस्पतिवार को कोरल मोटर्स क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। बीए सनराइजर्स टीम ने बीए नाइटराइडर्स को 42 रनों से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

बीए नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बीए सनराइजर्स ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीए नाइटराइडर्स टीम मात्र 68 रनों पर ढेर हो गई। बीए सनराइजर्स के गौरव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। बीए सनराइजर्स के संदीप यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, बीसीए रॉयल्स के मो. सैफ को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और बीसीए रॉयल्स के ही शिवम मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ अजय अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, शशि भूषण अग्रवाल, प्रेम शंकर अग्रवाल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, डॉ. प्रवीन अग्रवाल, डॉ. सौरभ अग्रवाल ने किया। कैंट विधायक ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की। अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने हार और जीत को खेल का हिस्सा बताया। मंच संचालन निशा परवीन ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed