फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sunday market again on the road, traffic holiday

Bareilly News: फिर सड़क पर लगा संडे बाजार, यातायात की छुट्टी

Mon, 02 Dec 2024 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Sunday market again on the road, traffic holiday
बरेली। श्यामगंज से सेटेलाइट तिराहे तक रविवार को फिर सड़क पर अतिक्रमण का बाजार लगा। इस वजह से दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। नगर निगम जहां मूकदर्शक बना रहा, वहीं पूरा दिन बीतने पर शाम साढ़े चार बजे पहुंची ट्रैफिक पुलिस अतिक्रमण हटवाने के नाम पर लकीर पीटती रही। बार-बार यह मुद्दा उठता है, दिखावे के लिए कार्रवाई भी होती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इस साप्ताहिक बाजार को हटाने के लिए नगर निगम की कार्यकारिणी से लेकर बोर्ड की बैठकों में कई बार प्रस्ताव पास हो चुका है। कुछ माह पहले तक यहां एसपी ट्रैफिक रहे शिवराज ने कई अतिक्रमणकारियों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उनके यहां से जाते ही अब फिर यह बाजार पुराने ढर्रे पर लौट आया है। रविवार को इसकी वजह से शाहजहांपुर हाईवे पर दिनभर जाम लगता रहा। दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे तक वाहन रेंगते रहे। किसी जिम्मेदार ने यहां झांकने तक की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


सड़क तक पहुंचा निजी बाजार
एक निजी जमीन पर इस बाजार की शुरुआत हुई थी। अब यह सड़क तक आ पहुंचा है। निजी भूमि के स्वामी इस बाजार से वसूली भी करते हैं। थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से सेटिंग की वजह से इन पर कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजार नहीं लगने देने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी रविवार को बाजार लगने की सूचना मिली तो टीम भेजकर दुकानदारों को सड़क से हटवाया गया। अब हर रविवार को पुलिस वहां गश्त करेगी। साथ ही, एक गाड़ी शाम तक खड़ी होगी। - मोहम्मद अकमल खां, एसपी ट्रैफिक
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed