{"_id":"57c739c64f1c1b657c2cb2a6","slug":"suncity-pulls-officers-implicated-in-the-substation-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की खींचतान में फंसा सनसिटी विस्तार सबस्टेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की खींचतान में फंसा सनसिटी विस्तार सबस्टेशन
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सन सिटी कालोनी में सवा पांच करोड़ रुपये लगात से बना सबस्टेशन विभाग के अफसरों की आपसी खींचतान में फंस गया है। इस विवाद के कारण पांच हजार से ज्यादा कनेक्शन धारकों पांच महीने से पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है।
कहीं स्थान नहीं मिलने पर सन सिटी विस्तार कालोनी सोसाइटी ने विभाग को जमीन उपलब्ध कराई थी। इसके बाद बिजली विभाग ने दस एमवीए क्षमता वाला सबस्टेशन बनाया था। विद्युत कार्य मंडल ने पिछले साल पांच एमवीए ट्रांसफार्मर लगाए थे। तकनीकी परीक्षण के बाद पांच माह पहले उपकेंद्र को वितरण खंड तृतीय को हैंडओवर कर दिया, लेकिन दोहना से आ रही हाईटेंशन लाइनें नहीं सौंपी गई। आए दिन सप्लाई लाइनें ठप रहने से सनसिटी विस्तार उपकेंद्र चल नहीं पा रहा है। हर तीसरे दिन इज्जत नगर उपकेंद्र से वैकल्पिक सप्लाई कराई जाती है।
कोट
हमने उपकेंद्र को 25 मार्च को ही हैंडओवर कर दिया। इसका औपचारिक पत्र भी हमारे पास है। लाइन खराब रहने आदि की कोई शिकायत ही नहीं है। पेड़ लाइन पर आ जाते हैं, इसे छंटाई करानी चाहिए।
विज्ञापन
- मुनीश चोपड़ा, अधिशासी अभियंता, विद्युत कार्य मंडल
विद्युत कार्य मंडल से हमें उपकेंद्र मार्च में मिला था, लेकिन लाइनें अभी तक नहीं सौंपी है। कई बार लिखा चुका है, इसे अनसुना कर दिया। दस एमवीए क्षमता में स्वीकृत उपकेंद्र पर पांच एमवीए वाला ट्रांसफार्मर रखा गया है।
- नंदलाल, अधिशासी अभियंता, वितरण खंड तृतीय