फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sun shines in New Year, mercury rises three degrees

Bareilly News: नए साल में चमका सूरज, तीन डिग्री उछला पारा

Tue, 02 Jan 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sun shines in New Year, mercury rises three degrees
बरेली। नए साल का पहला दिन शहरवासियों को ऊर्जित कर गया। सात दिन से घने कोहरे की चादर को पछुआ हवा ने साफ किया। सुबह गुनगुनी धूप निकली और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज हुआ। आगे भी दिन में हल्की धूप और सुबह-शाम कोहरा छाने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

शहरवासियों ने दिसंबर का आखिरी सप्ताह कड़ाके की ठंड के बीच गुजारा। 31 दिसंबर बीते साल का सर्वाधिक सर्द दिन रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार रात में पछुआ हवा चलने की वजह से कोहरा से निजात मिली है पर रात का पारा लुढ़कने लगा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को धूप की वजह से अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अब शहरवासियों को शीतलहर का सामना करना होगा। पश्चिमी विक्षोभ घिरने व अनुकूल माहौल बनने पर बारिश की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed