{"_id":"5a88904f4f1c1b28428b5ec4","slug":"sultan-beg-joins-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुल्तान बोले- समर्थकों समेत सपा ज्वाइन कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तान बोले- समर्थकों समेत सपा ज्वाइन कर ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
SP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बसपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग सपा जिलाध्यक्ष समेत अपने दर्जनों समर्थकों समेत लखनऊ जाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। वहां उनके सपा में शामिल होने की अटकलें पूरे दिन चलती रहीं। लखनऊ में सपा की प्रेस कान्फ्रेंस हुई जिसमें अन्य नेताओं की ज्वाइनिंग की तो घोषणा हो गई, लेकिन सुल्तान बेग का नाम नहीं आया। बाद में उन्होंने अखिलेश यादव के साथ अपना फोटो सोशल मीडिया पर डाला। इसके साथ लिखा है कि अब उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली है। बसपा से कोई नाता नहीं रहा। सुल्तान बेग के भाई डा. अनीस बेग ने भी पूर्व सीएम के साथ अपनी फोटो व्हाट्सऐप पर शेयर करते हुए सपा ज्वाइन करने का दावा किया। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने सुल्तान के सपाई बनने पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 11 मार्च के बाद इस संबंध में बरेली के सब नेताओं को लखनऊ बुलाकर फैसला लेने को कहा है। तब तक सुल्तान बेग पार्टी को सहयोग करेंगे।
मीरगंज से वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर विधायक बने सुल्तान बेग 2017 में विधानसभा का चुनाव हार गए थे। इसके बाद उनके सपा में जाने की अटकलें चल रही थीं। कुछ दिन पहले उनका एक ऑडियो भी वायरल हो गया था। इसमें सपा की ज्वाइनिंग की चर्चा थी। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, सुल्तान बेग और उनके समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे। सपा कार्यालय पर इनकी मुलाकात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल हुई। इसमें पूर्व विधायक ने भाई डॉ. अनीस बेग समेत समर्थकों के साथ सपा ज्वाइन करने का दावा किया। हालांकि लखनऊ में सपा की प्रेस कांफ्रेंस में अन्य जनपदों से दूसरे दलों से आए नेताओं के तो पार्टी में शामिल होने की घोषणा की गई, लेकिन सुल्तान बेग और उनके सर्मथकों के बारे में खामोशी रही। सपा नेताओं ने लखनऊ के दफ्तर के बाहर बैठे पूर्व विधायक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उनको कार्यालय से बाहर बिठा दिया गया। वहीं पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने दावा किया कि प्रेस कांफ्रेंस के बाद जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन में वह पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिले। वहीं उनकी ज्वाइनिंग कराई गई। डॉ. अनीस बेग ने भी सपा में शामिल होने का दावा किया है।
कभी बसपा के सदस्य नहीं रहे
पूर्व विधायक सुल्तान बेग का कहना है कि दो बार विधायक रहने के बावजूद उन्होंने कभी बसपा की सदस्यता नहीं ली। न ही किसी बसपा पदाधिकारी ने उनकी सदस्यता की रसीद काटी। 18 साल वह सपा में ही रहे। हम सब मिलकर अब सपा को मजबूत करना चाहते हैं। उनके सपा में शामिल होने से कुछ लोगों को परेशानी है तो उसे मिल बैठकर दूर कर लिया जाएगा। क्या बसपा से इस्तीफा दे दिया, इस पर उनका कहना था कि जब सदस्यता ही नहीं थी तो इस्तीफा किस बात का।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुल्तान बेग लखनऊ में सपा के कार्यालय पर थे। इसकी सूचना मिल गई थी। इससे बसपा हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। अब हाईकमान ही उनके बारे में निर्णय करेगा। - राजेश सागर, जिलाध्यक्ष बसपा
सुल्तान बेग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले थे। तय हुआ है कि तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद बरेली के नेताओं को बुलाकर सर्वसम्मति बनाई जाएगी, तब सुल्तान बेग की ज्वाइनिंग होगी। तब तक वह पार्टी का सहयोग करते रहेंगे। - शुभलेश यादव, जिलाध्यक्ष सपा