फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suicide note of lover couple surfaced, Outpost incharge responsible for our death

सामने आया प्रेमी युगल का सुसाइड नोट, हमारी मौत के लिए चौकी इंचार्ज जिम्मेदार

Sun, 09 Aug 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Suicide note of lover couple surfaced, Outpost incharge responsible for our death
अपराध - फोटो : अमर उजाला

मरने से पहले व्हाट्सएप पर भेजे संदेश में कहा, बुरी तरह पीछे पड़ा है दरोगा, इसलिए जान दे रहे हैं, हमारे मरने के बाद मिले सजा
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद उत्तराखंड से आए दोनों के शव, एक ही श्मशान पर पुलिस मौजूदगी में अंतिम संस्कार

बरेली/बिथरी चैनपुर। रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी प्रेमी युगल ने शादी न हो पाने पर नानक सागर जलाशय में कूदकर जान दे दी थी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को उत्तराखंड से लाए गए। लड़के के घरवालों ने मरने से पहले बेटे की ओर से भेजे गए एक व्हाट्सएप संदेश को सामने रखकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सामने आए प्रेमी युगल के कथित व्हाट्सएप सुसाइड नोट में प्रेमी जोड़े ने कहा है कि उनकी मौत के लिए चौकी इंचार्ज रामगंगा नगर गौरव त्यागी जिम्मेदार है। सुसाइड नोट में कहा गया है कि दरोगा उनके पीछे पड़ा था और ऐसे में उन्होंने जान देने का फैसला किया है। प्रेमी जोड़े इस कथित सुसाइड नोट में कहा गया है कि उनके मरने के बाद चौकी इंचार्ज को सजा मिलनी चाहिए।
रामगंगा कॉलोनी निवासी किशनलाल और राजकुमारी के बीच डेढ़ साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। तीन माह पहले दोनों ही घर से निकल गए थे। किशन की मां उषा का आरोप है़ कि रामगंगा नगर चौकी इंचार्ज गौरव त्यागी ने प्रेमी युगल को शादी कराने का आश्वासन देकर वापस बुला लिया था। बाद में लड़की को धमकाकर परिवार को दे दिया। लड़की वालों ने दो माह पहले उसकी शादी कर दी। रक्षाबंधन पर लड़की मायके आई थी। वहीं से शाम को प्रेमी के साथ निकल गई। किशनलाल की मां ने बताया कि अगले दिन दरोगा ने उनके घर दबिश दी और जल्द से जल्द लड़के को बुलाने को क़हा। उन्होंने बताया कि लड़के को जेल भेजने की धमकी दी गई। इसी से डरकर दोनो ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने व्हाट्सएप पर आए एक संदेश को दिखाते हुए कहा कि उनके बेटे किशनलाल ने मरने से पहले चौकी प्रभारी के उत्पीड़न का जिक्र किया था। कहा था कि चौकी इंचार्ज बुरी तरह पीछे पड़े हैं, परिवार को भी परेशान कर रहे हैं। ऐसे में उन लोगों (प्रेमी युगल) ने जान देने का फैसला कर लिया है। आरोप है कि लड़की के परिजनों के दबाव में चौकी इंचार्ज किशनलाल और उसके परिवार पर दबाव बना रहे थे। वहीं चौकी इंचार्ज गौरव त्यागी ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

एक ही जगह दोनों की अंतिम विदाई

प्रेमी युगल के शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार रात नानक सागर से रामगंगा कॉलोनी लाए गए। थोड़ी दूर पर दोनों के घर हैं। रात भर कॉलोनी में पुलिस तैनात रही। सुबह पुलिस ने पहले लड़की की लाश संजय नगर श्मशान भूमि भेजी। उसके एक घंटे बाद लड़के की लाश भी संजय नगर श्मशान भूमि ले जाई गई। चौकी प्रभारी पर आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। लड़की का परिवार गंभीर धाराओं में रिपोर्ट कराना चाहता था जबकि दोनों ही बालिग थे। हमने गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा था पर परिवार ने उसकी तहरीर नहीं दी। धमकाने का आरोप पूरी तरह गलत है। - अभिषेक वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed