{"_id":"5ed6a6b58ebc3e908e027731","slug":"suicide-by-student-bareilly-news-bly407909926","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस जे की तैयारी कर रहे छात्र फंदे से झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस जे की तैयारी कर रहे छात्र फंदे से झूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। पीसीएस-जे की तैयारी कर रहे छात्र ने घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके दोनों हाथ आगे की ओर बंधे थे। ऐसे में हत्या की आशंका होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। तब पुलिस लौट आई।
सीबीगंज के खलीलपुर रोड निवासी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी देवेंद्र कुमार का पुत्र 23 वर्षीय शशांक गंगवार पीसीएस-जे की तैयारी कर रहा था। मंगलवार शाम पांच बजे वह घर के कमरे में था। माता-पिता दोनों काम से बाहर गए थे। इसी दौरान शशांक ने छत के कुंडे में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके दोनों हाथ आगे से कसकर रस्सी से बंधे थे। जब पिता देवेंद्र घर पहुंचे तो छत के कुंडे से बेटे का शव लटका देख उनकी चीख निकल गई। इस पर परिजन और आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार ने शव नीचे उतार लिया और हाथ खोल दिए। सूचना पर इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार ने बताया कि बेटे ने आत्महत्या की है, वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। आत्महत्या की वजह के सवाल पर वे खामोश हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवार ने पोस्टमार्टम न कराने की बात लिखकर दे दी। शशांक के दादा अनोखेलाल गंगवार सीबीगंज इंटर कॉलेज से रिटायर्ड अध्यापक हैं। शशांक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।