{"_id":"62cc852d7806ff109e2dfa2a","slug":"suhail-return-to-hinduism-after-performing-havan-worship-and-purification","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News : सुहेल 11 साल बाद फिर बना सौरभ, हवन-पूजन और शुद्धिकरण के साथ हिंदू धर्म में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News : सुहेल 11 साल बाद फिर बना सौरभ, हवन-पूजन और शुद्धिकरण के साथ हिंदू धर्म में वापसी
Tue, 12 Jul 2022 02:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:32 AM IST
सार
हिंदू धर्म में वापसी करने वाले सुहेल उर्फ सौरभ रस्तोगी ने बताया कि 11 साल पहले एक मौलवी के कहने पर उनके पूरे परिवार ने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। लेकिन उनका मन लगातार हिंदू धर्म में लगा रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में चांद मस्जिद के पास रहने वाले सुहेल 11 साल बाद फिर हिंदू धर्म में आस्था जताते हुए सौरभ रस्तोगी बन गए। अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार ने हवन-पूजन के जरिये शुद्धिकरण करके उनकी हिंदू धर्म में वापसी कराई।
विज्ञापन
सुहेल उर्फ सौरभ रस्तोगी ने बताया कि 11 साल पहले एक मौलवी के कहने पर उनके पूरे परिवार ने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। मौलवी ने ही उनकी मुस्लिम युवती से शादी कराई थी लेकिन उनका तलाक हो गया। उन्होंने 11 साल मुस्लिम धर्म में बिताए लेकिन उनका मन लगातार हिंदू धर्म में लगा रहा। इसी वजह से पंडित शुद्धिकरण कराकर उन्होंने दोबारा हिंदू धर्म अपना लिया है। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा भी सुनाई।
विज्ञापन
जान के लिए खतरा जताया
सुहेल उर्फ सौरभ रस्तोगी ने कहा कि हिंदू धर्म में आस्था जताने के कारण उनकी जान को खतरा हो गया है। इसी वजह से दो महीने से वह घर भागकर बरेली में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपे हुए हैं। उन्होंने डीएम कार्यालय में भी प्रार्थनापत्र देकर हिंदू धर्म स्वीकार करने की अनुमति और सुरक्षा मांगी है। इसमें कहा गया है कि उनके सभी शैक्षिक दस्तावेज भी सौरभ रस्तोगी नाम से ही हैं।
विज्ञापन