फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sugarcane payment not received for two years, farmers sit on dharna outside MP residence

Bareilly News: दो साल से नहीं मिला गन्ना भुगतान, सांसद आवास के बाहर धरने पर बैठे किसान

Sun, 08 Dec 2024 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane payment not received for two years, farmers sit on dharna outside MP residence
बरेली। बहेड़ी चीनी मिल ने दो वर्षों से किसानों को गन्ने की कीमत का भुगतान नहीं किया। इसके विरोध में इटौआ गांव के किसान सांसद आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। साथ ही, नजदीकी सेंटर मीरगंज से संबद्ध कराने की मांग की। सांसद छत्रपाल गंगवार ने किसानों से बात की। इसके बाद गन्ना विभाग और चीनी मिल के अधिकारियों को तलब किया। देर शाम सांसद की ओर से किसानों को लखनऊ ले जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद किसान धरने से उठ गए।
विज्ञापन


शनिवार को नैनीताल रोड स्थित सांसद आवास पर सुबह ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 150 किसान पहुंच गए। इसके बाद गद्दा डालकर आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। कुछ देर किसानों ने सड़क पर यातायात भी रोक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल भी वहां पहुंच गया और सड़क से ट्रॉली को हटवाया। पुलिस अधिकारियों ने किसानों से धरने से उठने की अपील की, लेकिन वे जिद पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही सांसद किसानों से मिलने पहुंच गए।
विज्ञापन


किसानों की समस्या सुन सांसद ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को आवास पर तलब कर लिया। काफी देर तक सांसद और जिला गन्ना अधिकारी में बातचीत चलती रही। इसके बाद देर शाम किसानों को सांसद ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं सभी किसानों को लेकर लखनऊ में उच्च अधिकारियों के पास जाएंगे। इस मौके पर रवींद्र सिंह, यशपाल सिंह, हरिपाल चौधरी, राजेश, सोनपाल, कृष्णपाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर की गई चर्चा
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत में खाद संकट, छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed