फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sugarcane laden trolley overturns, driver buried under PRV removed

गन्ना लदी ट्रॉली पलटी, नीचे दबे ड्राइवर को पीआरवी ने निकाला

Fri, 17 Apr 2020 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden trolley overturns, driver buried under PRV removed
जख्मी महिपाल को इलाज के लिए ले जाती नर्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। गन्ना लदी ट्रॉली पलट जाने से ट्रैक्टर ड्राइवर उसके नीचे दब गया। उधर से गुजर रही यूपी 112 ने उसे निकालकर जान बचाई। पीआरवी मुख्यालय लखनऊ से शाही थाने के पीआरवी के स्टाफ के इस कार्य की प्रशंसा की गई है।
विज्ञापन

यूपी 112 के जिला प्रभारी इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि थाना शाही क्षेत्र में जुनहई गांव के पास बुधवार शाम टायर फटने से गन्ने से भरी ट्राली ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गई थी। इसमें बसई निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर दब गया था। घटनास्थल के पास से गुजर रही पीआरवी 198 को किसी राहगीर ने गन्ने के नीचे ड्राइवर महिपाल के दबे होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आननफानन में गन्ने हटवाकर महिपाल को बाहर निकाला और बिना एंबुलेंस का इंतजार किए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed