{"_id":"65bad378dff681e65703d044","slug":"sugarcane-crushing-should-be-done-faster-so-that-farmers-do-not-face-any-problem-baheri-news-c-124-1-sbly1010-101498-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेजी से करें गन्ना पेराई, किसानों को न हो परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेजी से करें गन्ना पेराई, किसानों को न हो परेशानी
Thu, 01 Feb 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
देवरनियां। खराब मशीनरी के चलते बार-बार पेराई ठप होने को लेकर चर्चा में रहने वाली सेमीखेड़ा चीनी मिल का बुधवार को प्रबंध निदेशक रमाकांत पांडे और प्रधान प्रबंधक (तकनीकी) विनोद अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेजी से गन्ना पेराई करने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों को परेशानी न होने दी जाए।
चीनी मिल में इस बार पेराई शुरू होने के बाद कई फॉल्ट हो चुके हैं। इस वजह से बार-बार पेराई ठप हो जाती है। चीनी मिल की मशीनरी पुरानी हो चुकी है। इसको अपग्रेड करने की भी कवायद चल रही है। इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द बजट जारी होने की उम्मीद है।
बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे प्रबंध निदेशक और प्रधान प्रबंधक (तकनीकी) ने गन्ना पेराई का जायजा लिया। चीनी मिल को सही तरह से संचालित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मिल के विस्तारीकरण पर भी चर्चा की। अगले सत्र से मिल को अपग्रेड करने का काम शुरू करने की बात कही। क्षेत्र के किसानों और शुगर मिल वर्कर्स यूनियन के चंद्रपाल, छेदालाल और विजयपाल की ओर से ज्ञापन दिया गया। इस दौरान मिल के जीएम शादाब असलम खान, सीसीओ अमित कुमार चतुर्वेदी, चीफ इंजीनियर आदि मौजूद रहे।