{"_id":"67feaab7975dcf709d036667","slug":"sugarcane-crusher-operators-ran-away-with-lakhs-of-farmers-report-filed-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-102562-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गन्ना कोल्हू चलाने वाले किसानों के लाखों लेकर भागे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गन्ना कोल्हू चलाने वाले किसानों के लाखों लेकर भागे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हाफिजगंज। गन्ना कोल्हू चलाने वाले रातों-रात दर्जनों किसानों के लाखों रुपये लेकर भाग गए। सीओ के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना हाफिजगंज के गांव कुंवरपुर बंजरिया निवासी किसानों ने बताया कि थाना के गांव कुंवरपुर बंजरिया में बब्लू उर्फ मब्बू का कोल्हू गांव में ही है। गन्ना कोल्हू चलाने के लिए डेढ़ लाख रुपये में सरफराज व अनस निवासी पनियाला चंदापुर कोतवाली गंगनहर तहसील रूढ़की हरिद्वार ने ठेका लिया था। ये लोग किसानों के गन्ने की खरीद-फरोख्त कर कोल्हू चला रहे थे।
आरोपियों ने किसान भगवानदास निवासी ग्राम कमुआ से एक लाख नौ हजार, भगवानदास से 52 हजार, जमुना प्रसाद से 17 हजार रुपये व बुद्धसेन से 58 हजार, रामपाल से छह हजार, निसार से 25 हजार, शमसीर से छह हजार, हेमराज से 40 हजार, रघुनाथ निवासी कलापुर से 53 हजार का उधार ले रखा था। इसके बाद आरोपी भाग गए। किसानों ने फोन पर संपर्क किया तो आरोपियों ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। किसानों ने सीओ नवाबगंज से शिकायत की है। सीओ के आदेश पर सरफराज, अनस निवासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। संवाद