फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sugarcane Cooperative Society Delegate Elections completed amid tight security cordon

Bareilly News: पुख्ता सुरक्षा घेरे के बीच गन्ना सहकारी समिति डेलीगेट के चुनाव संपन्न

Fri, 04 Oct 2024 04:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Cooperative Society Delegate Elections completed amid tight security cordon
फोटो
विज्ञापन


- मीरगंज में 65, नबावगंज में 66 फीसदी मतदान, आज जारी होंगे नबावगंज के परिणाम
- सत्तापक्ष पर तीन चौथाई डेलीगेट्स पद निर्विरोध कराने के लिए धांधली के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज/नवाबगंज। गन्ना विभाग की सहकारी गन्ना विकास समितियों के डेलीगेट्स पदों का चुनाव बृहस्पतिवार को छिटपुट नोकझाेंक के बीच संपन्न हुआ। कई दावेदार और स्थानीय निवासी सत्ता पक्ष पर शक्तियों का प्रयोग कर पद निर्विरोध कराने और धांधली के आरोप लगाए।
बृहस्पतिवार को मीरगंज एसडीएम तृप्ति गुप्ता के निर्देशन और पुलिस बल की मौजूदगी में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में सुबह आठ से शाम चार बजे तक सात बूथों पर 33 डेलीगेट पदों पर मतदान हुआ। रात आठ बजे तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुआ। डेलीगेट पदों के लिए 183 गांवों के 305 पदों के लिए 26 सितंबर को नामांकन पत्र भरे गए थे, जिसमें 272 पदों पर निर्विरोध डेलीगेट निर्वाचित घोषित हुए थे। 33 पदों पर 17 गांवों के 64 उम्मीदवार उतरे। कुल मत 4,029 पड़े थे, जिसमें 2,604 वैध मत पड़े। कमोवेश चुनाव शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

--

34 पदों पर उतरे 66 प्रत्याशी उतरे, देर रात तक हुई मतगणना
फोटो
नवाबगंज में सहकारी गन्ना समिति के डेलीगेट का चुनाव श्री कृष्ण इंटर काॅलेज में हुआ। गन्ना समिति के चुनाव में कुल 311 में से 277 डेलीगेटों को पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। शेष 11 पद पर कोई नामांकन ही नहीं हो सका। लिहाजा, रिक्त हैं। शेष 34 पदों के लिए 66 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के दौरान आरओ भानू प्रताप सिंह, गन्ना समिति के सचिव मेघा चतुर्वेदी व पुलिस बल तैनात रहा। देरत रात तक मतगणना जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

लोगों ने सत्ता पक्ष पर लगाए धांधली के आरोप
चुनाव के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि पूरे चुनाव में सत्तारूढ़ दल द्वारा धांधली कर 272 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित कराए। धांधली के विरोध में तहसील गेट पर क्षेत्र के लोगों ने तीन दिन तक धरना दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चौधरी छत्रपाल सिंह ने बताया कि उनकी 45 साल की राजनीति में इस तरह का कभी चुनाव नहीं हुआ। अगर सरकार को ऐसा ही करना था तो सभी डेलीगेटों को नामीनेट कर देते।

--
मीरगंज में निर्वाचित डेलीगेट्स

केरा से राजकुमारी, रमेश चंद्र, बगरऊ से लाजपत राय, कृष्णपाल, बुझिया जागीर से किशोर कुमार, हेतराम, अक्सौरा से तुलाराम, लेखराज, बफरी बुजुर्ग से बेगराज, अवधेश गिरि, चिटौली से सतेंद्र सिंह, पैगानगरी से देवदत्त, संजय कुमार, गुलड़िया से नोनीराम, देवेश कुमार, अंबरपुर से प्रेमपाल, तेजराम, बहरोली से भूपेंद्र सिंह, भानुप्रताप, करौरा से सुरेश गंगवार, मुकेश कुमार, मदनापुर से मुकेश कुमार, जसवंत, बहादुरपुर से महेंद्र पाल, जयलाल, संजरपुर से राम सिंह, प्रेमशंकर, नगरिया सादात से जितेंद्र कुमार, महेश बाबू, बल्लिया से मोहन स्वरूप, रमेश, टिटौली से दीनानाथ, कांता प्रसाद निर्वाचित हुए।

--

सात को मतदाता सूची होगी जारी, 16 को चुनाव
गन्ना विभाग की सभी निर्वाचन योग्य सहकारी गन्ना समितियों की प्रबंध कमेटी के चुनाव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को डेलीगेट्स के चुनाव हो गए। अब प्रबंधक कमेटी सदस्य के चुनाव के लिए मतदाता की सूची सात अक्तूबर को जारी होगी। दस से 14 अक्तूबर तक नामांकन होंगे। पद के सापेक्ष ज्यादा नामांकन होने पर 16 अक्तूबर को चुनाव होंगे। सभापति, उप सभापति के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्तूबर को होंगे। क्रमवार मतदाता सूची जारी होगी। फिर नामांकन होंगे। ज्यादा नामांकन होने पर चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

--
सहकारी गन्ना विकास समिति

चुनाव में कितने पद निर्विरोध
समिति पदों की संख्या निर्विरोध निर्वाचित

फरीदपुर 392 248
भुड़िया अमरिया 89 85

नवाबगंज 311 277
मीरगंज 317 272

बहेड़ी 571 549
भोजीपुरा 366 272

बरेली 525 322
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed