फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sugar mill land to be auctioned at circle rates hiked after August 1st.

Bareilly News: एक अगस्त के बाद बढ़े सर्किल रेट पर चीनी मिल की जमीन होगी नीलाम

Sat, 25 Jul 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill land to be auctioned at circle rates hiked after August 1st.
बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में गन्ना किसानों के साथ बैठक हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि बहेड़ी चीनी मिल की जमीन की पुनः नीलामी अब एक अगस्त 2026 के बाद बढ़े हुए सर्किल रेट पर ही कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुड़िया मुकर्रमपुर की जमीन के अलावा बहेड़ी के मोहल्ला टांडा, जाजूनागर की जमीन की नीलामी भी होगी। चीनी मिल के सीएमडी की उत्तराखंड में मौजूद संपत्तियों का ब्योरा भी जुटा लिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने गन्ना किसानों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संभावित बोलीदाताओं को नीलामी प्रक्रिया से जोड़ें, ताकि इस बार नीलामी सफल हो सके। जाजू नागर और टांडा की जमीन भी इस नीलामी में शामिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पहले सात बार नीलामी निरस्त हो चुकी है। ऐसे में किसान अपने परिचितों और निवेशकों को भी नीलामी में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, जिससे प्रतिस्पर्धी बोली लग सके और चीनी मिल की बिक्री सफल हो।
किसानों ने ओसवाल चीनी मिल की नीलामी का भी मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने बताया कि मिल के मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद नीलामी की तिथि घोषित की जाएगी।
खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की शिकायतों पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि ई-पॉश मशीनों में तकनीकी दिक्कत थी, जिसे दूर कर दिया गया है। अब खाद वितरण में कोई समस्या नहीं होगी।

किसानों ने बिजली आपूर्ति में सुधार, लाइनमैनों के स्थानांतरण व निराश्रित पशुओं की समस्या भी उठाई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed