{"_id":"667a22601e652c4fb90836e8","slug":"sugar-heart-and-antibiotic-medicines-became-cheaper-bareilly-news-c-4-lko1018-427130-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सस्ती हुईं शुगर, हार्ट व एंटीबायोटिक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सस्ती हुईं शुगर, हार्ट व एंटीबायोटिक दवाएं
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण की ओर से जारी दवाओं की नई दर से मरीजों की जेब पर बोझ घटा है। शुगर समेत हार्ट, विटामिन डी, एंटीबायोटिक, मल्टी विटामिन, कान दर्द की दवा समेत कई तरह की दवाओं के दाम घटा दिए हैं। इससे मरीजों को राहत मिली है।
बरेली ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी के मुताबिक, मधुमेह के मरीजों की जोरिल एम-2 21 रुपये महंगी हुई है। एक पत्ते का दाम अब 345 रुपये हो गया है। छाती में जलन और भारीपन की स्थिति में प्रयोग होने वाली ओमिप्राजोल और डॉमपेरिडॉन दवा का मिश्रण की प्रति टेबलेट कीमत एक रुपये घटी है। ये अब 3.85 रुपए में मिलेगी।
शुगर के मरीजों की डेपॉग्लिफ्लॉजिन दवा की कीमत प्रति टैबलेट छह रुपये घटी है। एक टैबलेट 15.27 रुपये में मिलेगी। एंटीबैक्टीरियल दवा सलबैक्टम के दाम 208 रुपये से 143.92 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा सिप्रोफ्लॉक्सासिन इंजेक्शन प्रति मिली. अब 0.23 पैसे का होगा। इसके अलावा टेलीमर्सिन, लिनाग्लिपटिन, ग्लिमपिराइड, सिटाग्लिपटिन, बिसोप्रोलोल समेत अन्य कई दवाओं के दाम कम हुए हैं। दुर्गेश के मुताबिक एनपीपीए की ओर से जारी दर पर ही दवाएं दी जा रही हैं। ब्यूरो