फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suddenly the road rose and cracked

Bareilly News: अचानक ऊपर उठी सड़क और पड़ गई दरार

Sat, 27 Apr 2024 06:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 27 Apr 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Suddenly the road rose and cracked
भोजीपुरा। बिलवा गांव में शुक्रवार को अजीबोगरीब वाकया सामने आया। गांव में डाली गई सीसी सड़क का एक हिस्सा अचानक से करीब दो फुट ऊपर उठ गया। बाद में इसमें दरार पड़ गई। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान लखपत सिंह यादव के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी की ओर से आठ से नौ महीने पहले इस सड़क का निर्माण किया गया था। गांव के सूरज यादव ने बताया कि सड़क का यह हिस्सा पिछले दो से तीन दिनों में अलग-अलग हिस्सों में कई जगह पर उठ चुका है। बाद में अपने आप यह नीचे बैठ जाता। शुक्रवार को एक हिस्सा करीब दो फुट तक ऊपर उठ गया। इसके बाद दरार पड़ गई।
विज्ञापन

जानकारी पर वहां भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। ग्रामीण इसे दैवीय घटना मान रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल उस हिस्से में जाने से मना किया है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन के नीचे पानी या किसी अन्य दबाव के चलते सड़क ऊपर उठ रही है। ऐसे में इसकी तकनीकी जांच कराई जाए। यहां रहने वाली आबादी को खतरा होने पर वैकल्पिक इंतजाम पहले से किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव पड़ने से उठी होगी सड़क
जल निगम के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि सड़क का जो हिस्सा ऊपर उठा है, उसमें दो दरारें हैं। ऐसे में संभावना है कि ऊपर से दबाव पड़ने की वजह से पहले यह ऊपर उठा बाद में टूट गया। पानी का लीकेज होने की बात नहीं लग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed