फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Submit the examination form online by April 5 with late fee

Bareilly News: विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म पांच अप्रैल तक ऑनलाइन जमा करें

Thu, 02 Apr 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Submit the examination form online by April 5 with late fee
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक स्तर के वार्षिक पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ अपना आवेदन पांच अप्रैल तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैंं। यह निर्णय उन छात्र-छात्राओं के हित में लिया गया है जो पूर्व निर्धारित तिथि 25 मार्च तक अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष और परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम द्वितीय वर्ष के संस्थागत, व्यक्तिगत एवं भूतपूर्व विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा बीएससी गृह विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक और बीकॉम ऑनर्स जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए भी पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। वर्ष 2025 या उससे पूर्व के स्नातक स्तर के उन विद्यार्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है जिन्हें खेलकूद, शारीरिक शिक्षा या पर्यावरण विज्ञान विषय में सुधार परीक्षा देनी है। संशोधित समय सारिणी के तहत ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल तय की गई है। विद्यार्थियों को भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी छह अप्रैल तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन सात अप्रैल तक इन आवेदनों को ऑनलाइन अप्रूव करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि इस विस्तारित अवधि के लिए विद्यार्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क अतिरिक्त देना होगा। विश्वविद्यालय ने यह भी निर्देश दिया है कि आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सीधे विश्वविद्यालय में स्वीकार नहीं की जाएगी, इसे अनिवार्य रूप से कॉलेज के माध्यम से ही अग्रेषित करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed