{"_id":"685db106b2a94a1c5808bcb6","slug":"submit-self-tax-forms-by-30th-bareilly-news-c-4-bly1015-669987-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 30 तक जमा करें स्वकर के फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 30 तक जमा करें स्वकर के फार्म
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में स्वकर निर्धारण के विकल्प का लाभ पाना चाहते हैं तो फार्म भरने के लिए सिर्फ चार दिन बचे हैं। 30 जून के बाद फार्म नहीं लिए जाएंगे। पार्षद समयसीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, मगर अब तक इस संबंध में कोई निर्णय हुआ नहीं है।
अब तक 565 लोगों ने फार्म भरे हैं। इनकी जांच हो रही है। जांच के बाद इनके घर और प्रतिष्ठान के टैक्स का निर्धारण स्वकर फार्म में दिए गए ब्योरे के आधार पर होगा। स्वकर निर्धारण की तिथि पहले 28 अप्रैल थी, बाद में इसे 30 जून तक बढ़ा दिया गया था। कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि अब तक आए फार्म की जांच कराई जा रही है।
पार्षदों का दावा... बड़ी संख्या में लोग नहीं ले पाए लाभ
पार्षद इशरत जहां ने कहा कि आमतौर पर तीन महीने के लिए स्वकर निर्धारण की तिथि बढ़ती थी लेकिन इस बार अप्रैल के आखिरी में तिथि बढ़ने का निर्णय हुआ और इसके आदेश सात मई को जारी हो सके। इसलिए करदाताओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका। पार्षद शालिनी वर्मा ने कहा कि यदि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाना है तो कम से कम एक महीने की समय अवधि और बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
10 फीसदी छूट लेनी है तो 30 जून तक जमा करें टैक्स
कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि 30 जून तक नकद टैक्स जमा करने पर 10 और ऑनलाइन जमा करने पर 11 प्रतिशत कर छूट मिलेगी। जोन कार्यालयों में फार्म और कर जमा करने की छूट है। सुरेश शर्मा नगर स्थित जोन तीन के जोनल कार्यालय और प्रेमनगर स्थित जोन चार के जोनल कार्यालय में भी फार्म तथा टैक्स जमा हो सकेगा। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि शिविर लगाकर नगर निगम ने सात दिन में 15 लाख रुपये वसूल किए हैं। ब्यूरो