{"_id":"67ad0c57c45f2ebd81053dc8","slug":"subject-changed-in-admit-card-student-upset-bareilly-news-c-4-lko1064-579458-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रवेश पत्र में बदल गया विषय, छात्रा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रवेश पत्र में बदल गया विषय, छात्रा परेशान
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जारी प्रवेश पत्र में एक छात्रा का विषय बदल गया है। इससे वह परेशान है। अब उसमें संशोधन भी नहीं हो सकता है। ऐसे में उसे मजबूरी में बदले हुए विषय की परीक्षा देनी पड़ेगी।
जिले में सीबीएसई बोर्ड के 85 स्कूल है। उसमें से 22 को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र तीन फरवरी को जारी कर दिए गए थे। प्रवेश पत्र जारी हुआ तो सोबतीस पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा प्राची सक्सेना का विषय ही बदल गया। उसके प्रवेश पत्र में मैथ स्टैंडर्ड की जगह बेसिक लिखा है। विषय बदलने से वह परेशान हो गई। उसने इसकी शिकायत विद्यालय में की। सीबीएसई के कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि बोर्ड की ओर से दो बार सत्यापन कराया गया था। जो फार्म में भरा जाता है, वह विषय मिलता है। विद्यालय या विद्यार्थी की ओर से गलत फार्म भरा गया होगा, तभी ऐसा हुआ है। अब इसमें संशोधन नहीं हो सकता है।
-- -- --
15,300 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
सत्र 2024-25 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु हो रही है। इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 15,300 छात्र-छात्रा जिले से पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 8650 और इंटरमीडिएट के 6,650 विद्यार्थी हैं। कक्षा 10 की 15 फरवरी को अंग्रेजी की और अंतिम 18 मार्च को कंप्यूटर साइंस, एआई और आईटी की परीक्षा है। कक्षा 12 की पहली परीक्षा 15 फरवरी को एंटरप्रेन्योरशिप व अंतिम चार अप्रैल को साइकोलॉजी की होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में बैठक हुई। बरेली के 22 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंचन हुआ। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बच्चों को परीक्षा के समय कोई परेशानी न हो। इसलिए सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक को पहले सभी जानकारी दी जाएगी। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी। गेट पर पहचान पत्र जांचने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। केंद्रों पर चिकित्सकीय सहायता के लिए प्राथमिक उपचार व डॉक्टर ऑन कॉल की सुविधा रहेगी। संवाद