फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trying to persuade the discontent still in satisfaction

संतोष मनाने में जुटे पर असंतोष अभी कायम

Fri, 20 Jan 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 20 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Trying to persuade the discontent still in satisfaction
Subhash Patel, a head-on challenge to the satisfaction - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा के दावेदारों का असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा। भाजपा के बड़े नेताओं के असंतुष्टों को मनाने के प्रयास रंग नहीं ला पा रहे। हालांकि नेताओं का दावा है कि नामांकन तक सब कुछ शांत हो जाएगा। इसी आस में संघ पदाधिकारी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार और भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल देर रात तक असंतुष्टों को मनाने में जुटे रहे। इनके  साथ जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर और शहर अध्यक्ष उमेश कठेरिया की टीम भी मुनाने में जुट गई है।
विज्ञापन

संगठन और संघ के पदाधिकारियों ने  पूर्व मेयर सुभाष पटेल, अजय राजपूत, डा. राघवेंद्र शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह वीरू, मीरगंज चेयरमैन योगेश गुप्ता उर्फ के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर इनसे घंटों बात की।  
विज्ञापन

पूर्व मेयर सुभाष पटेल के घर रवींद्र सिंह राठौर भाजपा के अन्य पदाधिकारियों में संजीव अग्रवाल भी गए और उनसे काफी देर तक बात की। लेकिन देर शाम तक वह नहीं माने। उनका कहना है कि मौर्य मतदाता बहेड़ी में सबसे ज्यादा हैं तो फिर भोजीपुरा से बहोरन को क्यों उतारा गया। वहां मौर्य समाज के अन्य लोग टिकट मांग रहे थे। उनको टिकट क्यों नहीं मिला। उधर, मीरगंज में काफी मान मनोव्वल के बाद भी टाउन एरिया चेयरमैन योगेश गुप्ता उर्फ मुन्ना बाबू टिकट की दावेदारी पर अड़े हुए हैं। मीरगंज से राजकुमार शर्मा और अजय राजपूत को भी समझाने की कोशिशें चलती रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘दिन में भी नाराज दावेदारों से बात हुई थी, देर शाम मीरगंज में कार्यक र्ता तथा पदाधिकारियों को मनाने के लिए बैठक की जा रहीं हैं। दो तीन दिन में सब कुछ शांत हो जाएगा।’ संतोष गंगवार, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री
‘ कई दावेदार होने के कारण नाराजगी स्वभाविक है। नाराज कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को मनाने में जुटे हैं।’ राजेश अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष


फिर फूंके संतोष और शाह के पुतले 
भमोरा। बिथरी से भाजपा प्रत्याशी पप्पू भरतौल को टिकट मिलने के विरोध में भमोरा, चकरपुर और देवचरा में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका गया। देवचरा में अंकुर मौर्य की अगुवाई में और भमोरा में हिमाचल शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। चकरपुर में नरेश पाल लोधी, पहलवान लोधी, पप्पू लाल मौर्य, नरेश पाल लोधी, वीरेंद्र लोधी, नत्थू लाल लोधी, सम्मेरी लाल लोधी, नुकता प्रसाद मौर्य, पप्पू मौर्य, हर प्रसाद मौर्य, रुपेंद्र मौर्य, शिवकुमार मौर्य, मेघनाथ मौर्य आदि ने पुतला फूंका।

डा. एमपी आर्य आज खोलेंगे पत्ते 
नवाबगंज। भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज डॉ. एमपी आर्य ने बृहस्पतिवार को भी समर्थकों की फिर से बैठक ली। उन्होंने हर हाल में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान करते हुए कहा कि वह शुक्रवार को रणनीति का खुलासा करेंगे। अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में उन्होंने समर्थकों से जनसंपर्क में जुट जाने को कहा। बैठक में नरेंद्र गंगवार, संजीव गंगवार, योगेंद्र गंगवार योगी, ओमप्रकाश गंगवार, यशपाल, रोहित, सुग्रीव, नरेंद्र गंगवार, प्रवीन गंगवार, सुभाष, केपी, मुकेश मुन्ना, हरीश गंगवार, भानु गंगवार, डॉ. तेजपाल, युधिष्ठर गंगवार और विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। 


छत्रपाल के खिलाफ भी विरोध के स्वर 
बहेड़ी। छत्रपाल गंगवार को टिकट देने के विरोध में सांसद प्रतिनिधि सरदार जैल सिंह और चौधरी ओमवीर सिंह ने समर्थकों की बैठक बुलाकर रणनीति तय की। सरदार जैल सिंह ने आरोप लगाया कि छत्रपाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने करीबी मोहन सिंह की पत्नी को खड़ा करने का एलान किया। बाद में खुद उनके साथ कलेेक्ट्रेट पहुंचकर सपा के पक्ष में मतदान करा दिया। दमखोदा ब्लाक प्रमुखी की सीट पर विधायक अताउर्ररहमान से मिलकर उनके बडे़ भाई की पत्नी को प्रमुख बनवा दिया। उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ओमवीर सिंह का विरोध करने का भी आरोप लगाया। बाद में तय हुआ कि एक सप्ताह के बाद दोबारा बैठक बुलाकर रणनीति तय होगी। रवि अरोरा, बाबा लालजी, चौधरी भगवान सिंह, अतर सिंह राठौर, छेदा लाल मौर्या, ढाकन लाल गंगवार, मुनेंद्र मौर्या, बाबू सिंह आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed