{"_id":"6893cb16698b3ea53106c904","slug":"subhash-nagar-underpassthe-long-wait-is-likely-to-end-bareilly-news-c-4-vns1074-698230-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुभाषनगर अंडरपास...लंबा इंतजार खत्म होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुभाषनगर अंडरपास...लंबा इंतजार खत्म होने के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल उठाई जा रही थी मांग, हो चुके हैं कई आंदोलन
बरेली। सुभाषनगर अंडरपास के लिए दस साल से भी ज्यादा का इंतजार खत्म होने के आसार हैं। अगर कोई अड़चन नहीं आई तो 15 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच अंडरपास बनाने का शिलान्यास हो सकता है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने शहर के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को इसी अवधि में शिलान्यास कराने की जानकारी दी है।
लोक निर्माण विभाग, रेलवे और प्रशासन के अधिकारियों ने मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के साथ पिछले दिनों निरीक्षण किया था। इसके बाद रेलवे ने 54 करोड़ रुपये का एस्टीमेट सौंपा। लोक निर्माण विभाग ने इसे कार्ययोजना में शामिल किया। रेलवे के मंडलीय अभियंता पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर राज्य सरकार बजट देती ही तो वह निर्माण कराएंगे, लेकिन बजट को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई। इसीलिए कैंट क्षेत्र के विधायक संजीव अग्रवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री के सामने यह मुद्दा उठाया। अब जल्दी बजट जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
अंडरपास बनने से 1.5 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
अगर अंडरपास बन जाता है तो लाइन पार रहने वाली बदायूं रोड की डेढ़ लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। बारिश के दौरान पुलिया के जलभराव के बीच खतरे भरा सफर नहीं करना पड़ेगा। ब्यूरो