फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sub inspector suicide case body head not found bullet of Revolver In post mortem report

दरोगा खुदकुशी कांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया बड़ा सच

Thu, 29 Nov 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 29 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
sub inspector suicide case body head not found bullet of Revolver In post mortem report
मृतक दारोगा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दरोगा सत्यवीर सिंह त्यागी की खुदकुशी की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। हालांकि थाने में चर्चा है कि सिर्फ नकदी गायब होना उनकी मौत की वजह नहीं है। स्टाफ के मुताबिक, हो सकता है मालखाने से नकदी के साथ असलहे भी गायब हों। 
विज्ञापन


अब जांच समिति के गठन के बाद छानबीन में यह तथ्य सामने आ पाएगा। इधर, एसएसपी मुनिराज जी. के लखनऊ में ट्रेनिंग पर जाने की वजह से जांच समिति का गठन बुधवार को भी नहीं हो सका। पोस्टमार्टम में दरोगा के सिर से गोली नहीं मिली। बारादरी थाना पुलिस को कमरे की तलाशी में भी गोली नहीं मिली। 
विज्ञापन


दरोगा सत्यवीर सिंह ने थाने के पीछे बने सरकारी क्वाटर में मालखाने से लाई गई एक रिवाल्वर से सिर में गोली मारी थी। रिवाल्वर में तीन कारतूस मिले थे। जिस गोली से उनकी मौत हुई, उसका पिछला हिस्सा तो रिवाल्वर में फंसा मिला लेकिन अगला हिस्सा पोस्टमार्टम में सिर के अंदर नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना गया कि सिर को भेदती हुई गोली दीवार में धंसी होगी, लेकिन खोजबीन के बावजूद गोली नहीं मिली। पुलिस रिवाल्वर के बारे में भी जानकारी नहीं जुटा सकी है। दरअसल, रिवाल्वर एक मुकदमे से संबंधित है।

थाने का चार्ज संभालने के बाद इंस्पेक्टर कृष्णवीर ने बताया कि दरोगा का कमरा और मालखाना सील कर दिया गया है। दोनों और जांच समिति के सदस्यों के सामने ही खोले जाएंगे। 

वेदप्रकाश से पूछताछ पर खुलेंगे राज 
सीओ तृतीय अशोक मीना के छुट्टी जाने के बाद जिला जेल में बर्खास्त होमगार्ड वेदप्रकाश से पूछताछ नहीं हो सकी। वेदप्रकाश के आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि उससे मालखाने से गायब सामान के बारे में काफी जानकारी मिल सकती है। वेदप्रकाश बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed