{"_id":"60240c508ebc3ee96f777e42","slug":"sub-inspector-does-obscene-talk-on-phone-with-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दरोगा महिला फरियादी से फोन पर करता था अश्लील बातें, दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दरोगा महिला फरियादी से फोन पर करता था अश्लील बातें, दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप, मुकदमा दर्ज
Wed, 10 Feb 2021 10:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बरखेड़ा में एक घरेलू मामले की शिकायत करने वाली महिला को जांच के नाम पर घर बुलाकर दरोगा ने दुष्कर्म की कोशिश की। इस शिकायत पर एसपी ने दरोगा रामगोपाल आर्या को निलंबित कर दिया।
साथ ही महिला की तहरीर पर बरखेड़ा के इस दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। बरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायती पत्र देकर बताया था कि 15 साल उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है।
उसके बाद मानसिक मंदित भाई को उसकी बड़ी बहन जबरन अपने पास रखे हुए है। इस शिकायत की जांच बरखेड़ा थाने के दरोगा रामगोपाल आर्या को दी गई। महिला का कहना है कि दरोगा अक्सर रात 10 बजे के बाद फोन कर अश्लील बातें करने लगा।
विज्ञापन
मना करने के बावजूद वह नहीं माना और विश्वास दिलाता रहा कि भाई को बड़ी बहन के घर से छुड़ाकर उसे दिलवा देगा। दो फरवरी को बहाने से बुलाकर दरोगा उसे बीसलपुर की पटेल नगर कॉलोनी में किराये के अपने मकान में ले गया। पूछने पर कहता रहा कि एक शिकायती पत्र कार्रवाई के लिए कुछ लिखवाना है।

Trending Videos
मगर मकान में पहुंचते ही दरोगा ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। दुष्कर्म करने की कोशिश भी की। किसी तरह बचकर वहां से बचकर आई। फिर पति के साथ एसपी से मिलकर उन्हें दरोगा की करतूत बताई। एसपी ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।