{"_id":"6a2ef3af18d209d4f500af65","slug":"stunning-victories-for-jyoti-electronics-and-abhishek-electronics-bareilly-news-c-4-bly1053-905466-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स और अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स और अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स की शानदार जीत
Mon, 15 Jun 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिमखाना प्रीमियर लीग (जेपीएल) सीजन-6 में रविवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स 11 और अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 ने अपने-अपने मैचों में धमाकेदार जीत दर्ज की।
दिन के पहले मुकाबले में ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स 11 के कप्तान सुबोध पांडे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर केवल 113 रन ही बना सकी। 114 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स 11 की टीम ने महज दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। कप्तान सुबोध पांडे ने गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए नाबाद 52 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 170 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताशू ज्वैलर्स पैंथर की टीम अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 129 रनों पर ही ढेर हो गई। अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 की जीत में कर्मजीत ने मुख्य भूमिका निभाते हुए चार विकेट लिए, जबकि धीरज गौर ने उनका बखूबी साथ देते हुए तीन विकेट अपने नाम किए।
घातक गेंदबाजी के लिए कर्मजीत को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक गुप्ता, शशांक शर्मा, अमन गुप्ता, अंश यादव, अमित रावल, सूर्यांश ठाकुर उपस्थित रहे।