फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students will study the changed syllabus of law from the new session.

Bareilly News: नए सत्र से विधि का बदला हुआ पाठ्यक्रम पढ़ेंगे छात्र

Fri, 19 Jul 2024 06:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Students will study the changed syllabus of law from the new session.
बरेली। एक जुलाई से देशभर में तीन नए कानून, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) को लागू किया गया है। ऐसे में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजोंं के विद्यार्थी नए सत्र से नया कानून पढ़ सकेंगे। इससे पहले विद्यार्थियों को कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नए कानून से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध विधि कॉलेजों में एक जुलाई से बदलाव होने के बाद विधि पाठ्यक्रम को अपडेट किया जा रहा है। वर्तमान में एलएलबी पहले वर्ष में विद्यार्थियों को आईपीसी, दूसरे वर्ष में सीआरपीसी व साक्ष्य अधिनियम पढ़ाया जाता है। ऐसे में पहला वर्ष पूरा करने वाले विद्यार्थियों को दूसरे वर्ष में नया कानून पढ़ाया जाएगा। वहीं, नव प्रवेशित विद्यार्थी शुरू से ही नया कानून पढ़ेंगे। अब तक विद्यार्थी 1860 में बने इंडियन पीनल कोड, 1974 के क्रिमिनल प्रोसीजर कोड और 1872 के एविडेंस एक्ट की पढ़ाई कर रहे थे। इन्हें ही नए कानून से बदला जाएगा।
विज्ञापन


20 अगस्त के बाद शुरू होगी पढ़ाई
विधि पाठ्य समिति की बैठक से पूर्व 27 जुलाई को विश्वविद्यालय के अटल सभागार में नए कानून पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस कराई जाएगी। इसमें देशभर से कानून के जानकार आएंगे, जिससे विद्यार्थी व शिक्षक दोनों नए कानून की बारीकियों को जानेंगे। इसके बाद समिति की बैठक कराई जाएगी। पहले इसे 15 जुलाई तक कराया जाना था, लेकिन समिति सदस्यों की व्यस्तता के चलते यह नहीं हो सकी। 20 अगस्त के बाद विधि विद्यार्थियों को नया पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। विवि परिसर व संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी तीन, एलएलबी पांच वर्षीय, एलएलएम व विधि में परास्नातक डिप्लोमा कराया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्वविद्यालय की ओर से 27 जुलाई को कॉन्फ्रेंस बुलाई जाएगी। इसके बाद विधि पाठ्य समिति की बैठक बुलाने की योजना है। इसमें पाठ्यक्रम को अपडेट किया जाएगा। 20 अगस्त के बाद विधि विद्यार्थी नया पाठ्यक्रम पढ़ सकेंगे। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed