फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students will have to apply online for scholarship

Scholarship: छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन करना होगा आवेदन, जानें फॉर्म भरने की तारीख

Wed, 25 Jun 2025 11:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 11:26 AM IST
सार

छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख घोषित कर दी गई है। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भर सकते हैं।

विज्ञापन
Students will have to apply online for scholarship
Scholarship - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शैक्षिक सत्र 2025-26 में अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए तारीख घोषित कर दी गई है। बरेली के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थाओं व मदरसों के अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति वेबसाइट पर जाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भर सकते हैं।

विज्ञापन


पूर्वदशम व दशमोत्तर (कक्षा 9-12) छात्रवृत्ति के लिए एक जुलाई से पांच अक्तूबर तक समाज कल्याण अधिकारी के यहां से पासवर्ड प्राप्त कर संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित करना होगा। दो जुलाई से 30 अक्तूबर के बीच कक्षा नौ व 12 के छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तीन जुलाई से चार नवंबर तक हार्डकॉपी विद्यालय में जमा करनी होगी। 
विज्ञापन


इसी प्रकार दशमोत्तर उच्च कक्षाओं के लिए सात जुलाई से 25 नवंबर तक संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित करना होगा। 10 जुलाई से 20 दिसंबर तक दशमोत्तर उच्च कक्षाओं के छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन भरने के बाद हार्डकॉपी को संस्था में 24 दिसंबर तक जमा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed