{"_id":"5e7283688ebc3e76a20915ee","slug":"students-who-did-not-return-to-hostels-after-holi-sent-them-back-bareilly-news-bly4000257153","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के बाद हॉस्टल नहीं लौटे स्टूडेंट, जो आए उन्हें वापस भेज दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के बाद हॉस्टल नहीं लौटे स्टूडेंट, जो आए उन्हें वापस भेज दिया
विज्ञापन
विवि में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दौरान ही हो गई थी दो अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद रहने की घोषणा
विज्ञापन
गर्ल्स हॉस्टल लौटी थीं तीन छात्राएं, ब्वॉयज हॉस्टल बुधवार को हो गया खाली
बरेली। कोरोना के डर से सभी गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टलों में सन्नाटा पसरा है। होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद भी स्टूडेंट्स हॉस्टलों में नहीं लौटे हैं। जो आए भी उन्हें प्रबंधन ने वापस घर भेज दिया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दोनों हॉस्टलों में सन्नाटा पसरा है। होली के बाद गर्ल्स हॉस्टल में तीन छात्राएं ही लौटी थीं, उन्हें घर भेज दिया गया। ब्वॉयज हॉस्टल में रुका आखिरी छात्र भी बुधवार को अपने घर लौट गया। संक्रमण की गंभीरता के चलते छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं।
देश में कोरोना के कई मामले कुछ दिनों में सामने आ चुके हैं। जिले में भी दूसरे देशों से आए कई लोगों के संदिग्ध होने पर परीक्षण किया गया है। हालांकि यहां अभी तक कोई केस नहीं मिला है। संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने होली से एक दिन पहले ही सभी शिक्षण संस्थानों में 23 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया था। बाद में इसे दो अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया। इसके कारण शहर के सभी स्कूल, कॉलेजों और हॉस्टलों में सन्नाटा है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हॉस्टल भी खाली हैं। यहां गर्ल्स हॉस्टल के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि होली के बाद यहां सिर्फ तीन छात्राएं ही लौटी थीं। उन्हें प्रबंधन ने लौटा दिया। ब्वॉयज हॉस्टल के ज्यादातर छात्र तो होली के बाद घर से लौटे ही नहीं। कुछ लौटे भी उन्हें बुधवार तक वापस भेजकर हॉस्टल खाली करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्ल्स हॉस्टल लौटी थीं तीन छात्राएं, ब्वॉयज हॉस्टल बुधवार को हो गया खाली बरेली। कोरोना के डर से सभी गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टलों में सन्नाटा पसरा है। होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद भी स्टूडेंट्स हॉस्टलों में नहीं लौटे हैं। जो आए भी उन्हें प्रबंधन ने वापस घर भेज दिया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दोनों हॉस्टलों में सन्नाटा पसरा है। होली के बाद गर्ल्स हॉस्टल में तीन छात्राएं ही लौटी थीं, उन्हें घर भेज दिया गया। ब्वॉयज हॉस्टल में रुका आखिरी छात्र भी बुधवार को अपने घर लौट गया। संक्रमण की गंभीरता के चलते छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं।