फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students were chaotic freedom party

आजादी के जश्न में अराजक हो गए छात्र

Wed, 17 Aug 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 17 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में नशे में धुत सात-आठ लड़कों ने हंगामा कर दिया। अंदर न घुसने देने पर उन्होंने गेस्ट हाउस का मेन गेट तोड़ डाला। खिड़की के शीशे भी तोड़े और सुरक्षा गार्डों को धमकाया। कुलसचिव ने लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। 14 अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे सात-आठ लड़के कार से यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस में पहुंचे और गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड से गेस्ट हाउस में पड़ा ताला खोलने का दबाव बनाने लगे। गार्ड ने मना किया तो  उसे गाली-गलौच करते हुए जमकर हड़काया और मेन गेट तोड़ डाला। छात्र अंदर पहुंच गए लेकिन अंदर के गेट पर भी ताला पड़ा हुआ था, जिसके बाद वह शीशे तोड़ते हुए भाग गए। इस बीच एक लड़के ने गेस्ट हाउस प्रभारी सुधांशु शर्मा को भी फोन करके गेट का ताला खुलवाने को कहा। उन्होंने उस लड़के का नाम भी कुलसचिव को बता दिया है। सुधांशु शर्मा के अनुसार उस लड़के ने अपना नाम उमेंद्र पटेल बताया था। बाकी लड़कों के नाम अभी पता नहीं चल सके हैं। गेस्ट हाउस प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर कुलसचिव डॉ. साहिब लाल मौर्य ने लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश सुरक्षा अधिकारी को दिए हैं। कुलसचिव का कहना है कि ये लड़के बाहरी बताए गए हैं, जो छात्र नेता बनकर कैंपस में घूमते रहते हैं। उनकी पहचान  होने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed