{"_id":"67b0d7f56eeb374054016490","slug":"students-shine-after-winning-gold-masters-of-the-field-rejoice-with-medals-bareilly-news-c-4-bly1015-581528-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोना पाकर चमके विद्यार्थी, पदक से चहके मैदान के महारथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोना पाकर चमके विद्यार्थी, पदक से चहके मैदान के महारथी
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में मेधावियों को उपाधि प्रदान की गई। साथ ही, खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदकों से नवाजा गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम, पर्यावरण गीत, कुल गीत के साथ हुआ। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने समारोह में वर्चुअल तौर पर शामिल होकर स्वर्ण जयंती द्वार का शिलान्यास किया। डॉक्यूमेंट्री के जरिये विश्वविद्यालय की स्थापना, इतिहास, प्रगति को दर्शाया गया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने विश्वविद्यालय में नियुक्ति के बाद किए गए कार्यों को गिनाया। सांसद छत्रपाल गंगवार ने विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़े संस्मरण साझा किए। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने विद्यार्थियों को जीवन में कभी निराश न होने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। शिक्षकों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ प्रयोगात्मक कौशल को बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन
योजनाओं की दी जानकारी
मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति लागू करने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराए जाने के प्रयास और योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद अतिथियों ने स्वर्ण जयंती स्मारिका का विमोचन किया।
विश्वविद्यालय को वैश्विक संस्थान बनाने का लक्ष्य : प्रो. केपी सिंह
कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास है। इसके लिए परिसर में विद्यार्थियों को अभिनय, संस्कृति, लोक कला की विभिन्न विधाओं में पारंगत करने, ऑनलाइन अनुसंधान प्रबंधन प्रणाली आरएमएस की स्थापना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 43 नए पाठयक्रकों का अनुमोदन, कृषि, आयुर्वेद, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, उद्योगों, प्राइवेट सेक्टर समेत 22 विषयों में शोध, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट अमेरिका, सोनी यूनिवर्सिटी यूक्रेन, फार वेस्टर्न यूनिवर्सिटी नेपाल, रिशोन इंस्टीट्यूट इस्राइल, फार्मेशा यूनिवर्सिटी, ताइवान से समझौता ज्ञापन हुए हैं। स्विजरलैंड, इंडोनेशिया, अमेरिका, ब्रिटेन, मलयेशिया, भूटान, नेपाल में शिक्षकों और शोधार्थियों के शोधपत्र प्रस्तुत हुए हैं।
पदक से नवाजे गए खिलाड़ी
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विवि परिसर के प्रवीण कुमार पाठक, सौ मीटर दौड़ में कृष्णा कॉलेज के निशांत कुमार, दस हजार मीटर दौड़ में मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी की स्वाति पाल, 15 सौ मीटर दौड़ में राम सिंह, नॉर्थ ईस्ट जोन जूडो और अखिल भारतीय जूडो प्रतियोगिता में हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के सचिन कुमार सिंह, प्रखर कुमार सिंह, नॉर्थ ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में एसके नागर कॉलेज मुरादाबाद के यश यादव, अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीएसडी सूरजनगर मुरादाबाद के जुल्फीकार मलिक को पदक देकर सम्मानित किया गया।
इन मेधावियों को मिला सम्मान
एम फार्मा में विश्वविद्यालय परिसर की दामिनी सिंह, बीएएमएस में फरहीन बरकती, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में निर्मला, बीएससी रेडियोडायग्नोसिस में दिव्यांशी सिंह, बीएससी ऑप्टोमेट्री में दीक्षा शर्मा, बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्निक में दीपक सोलंकी, बीएससी फिजियोथेरेपी में गरिमा महूर, बीएससी मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निक में सुबोध गुप्ता, बीएससी नर्सिंग में रुपिंदर कौर, बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स में शिवानी, एमएससी एग्री एग्रोनॉमी में रंजीत सिंह, एमएससी हॉर्टीक्लचर में अंकित सिंह को उपाधि प्रदान की गई।
छात्राओं को नियमित जांच का सुझाव
समारोह में वर्चुअली शामिल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को शिक्षा और विश्वविद्यालय से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करनी होगी। सामाजिक बदलाव के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग अहम होता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच, छात्रों को दहेज न लेने के प्रति संकल्प दिलाने, बाल विवाह से बचाने के लिए जनजागरूकता रैलियों के आयोजन का सुझाव दिया। इस दौरान सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पांडेय, कुलसचिव संजीव कुमार, डीन अकादमिक प्रो. एसके पांडेय, डीएसडब्ल्यू प्रो. पीबी सिंह, स्पोर्ट्स सचिव प्रो. एसएस बेदी, मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह व अन्य अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो