{"_id":"67672f6353b489acfe00c137","slug":"students-saw-the-moon-and-sun-closely-in-the-astronomy-lab-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103415-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विद्यार्थियों ने एस्ट्रोनॉमी लैब में चांद-सूरज को करीब से देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विद्यार्थियों ने एस्ट्रोनॉमी लैब में चांद-सूरज को करीब से देखा
विज्ञापन
बहेड़ी। एस्ट्रोनॉमी लैब में टेलिस्कोप से देख मन के सवाल दूर करता छात्र
बहेड़ी। क्रिटीकल गैप फंड से पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, ग्राम रतनगढ़ में एस्ट्रोनॉमी लैब का शुभारंभ डीएम ने किया। इस लैब से उस क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान और ब्रह्मांड के व्यावहारिक पहलू समझने का अवसर मिलेगा। इस दौरान विद्यार्थियों में उत्सुकता दिखाई दिया।
अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी इसके माध्यम से ब्रह्मांड का रहस्य आसानी से जान सकेंगे। इसके उद्घाटन के बाद स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अलावा गांव के अन्य छात्रों में भी इस लैब में जाकर ब्रह्मांड के रहस्य को जानने की उत्सुकता नजर आई। एस्ट्रोनॉमी लैब में विद्यार्थियों ने टेलीस्कोप के जरिए वायुमंडल, सूरज, चांद व तारों को दिखा। टिम-टिमाते तारों को देखकर बच्चों के बीच तमाम सवाल अपने गुरुओं से करते दिखाई दिए।
डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि इससे बच्चों में किताबी ज्ञान से हटकर एक तरह से नीरसपन भी दूर होगा। बच्चों में रोचकता बढ़ेगी। सामान्य ज्ञान बढ़ने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होगी। बच्चे जान सकेंगे आसमान का रंग नीला क्यों है, तारे क्यों चमकते हैं। चांद सूरज कहां छुप जाते हैं। यही नहीं रात के समय आसमान काला क्यों दिखाई देता है। इन तमाम सवालों के जवाब बच्चों को इसी एस्ट्रोनॉमी लैब में आसानी से मिल सकेंगे।
विज्ञापन
इसके उद्घाटन के अवसर पर एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, बीएसए संजय सिंह, इंचार्ज अध्यापक संतोष शर्मा, नियाज अहमद, कविता, तेजराम, तनवीर अहमद, गंगा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद