{"_id":"5e5d6cde8ebc3ec759017a71","slug":"students-returning-from-high-school-examination-collided-with-bikes-three-dead-bareilly-news-bly3981533111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइकें भिड़ीं, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइकें भिड़ीं, तीन की मौत
विज्ञापन
गमजदा घरवाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों पर सवार थे पांच छात्र, दो ने मौके पर, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
एक छात्र था बदायूं जिले का निवासी, सड़क के गड्ढे से बाइक बचाने में हुई भिड़ंत
भमोरा (बरेली)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे पांच छात्रों की बाइकें गड्ढा बचाने के प्रयास में आपस में टकरा गईं। हादसे में दो छात्रों की मौके पर, जबकि एक की निजी अस्पताल में मौत हो गई। मरने वालों में एक छात्र बदायूं जिले का रहने वाला था। तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
सोमवार दोपहर 12 बजे गांव कुसारी निवासी रंजीत पुत्र कल्याण, सनी पुत्र हरेंद्रप्रताप और बाकरगंज निवासी दीपक पुत्र मदनलाल एक ही बाइक से आत्माराम इंटर कॉलेज बल्लिया से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे। तीनों छात्र भमोरा के सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी थे। इधर, आदर्श इंटर कॉलेज रामपुर बुजुर्ग से दूसरी बाइक पर रजत पुत्र राधेश्याम निवासी फिरोजपुर बझा, थाना दातागंज (बदायूं) और राजकुमार पुत्र ब्रजपाल निवासी बल्लिया रपरा परीक्षा देकर लौट रहे थे। बल्लिया-दातागंज रोड पर बिछुरैया के पास सड़क पर सामने आए गड्ढे को बचाने में दोनों बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में रजत और रंजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सनी और राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची भमोरा पुलिस ने चारों छात्रों को बरेली भेजा। इनमें से राजकुमार ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ दिया। मौत की सूचना से छात्रों के परिवारों में कोहराम मचा है। सनी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी छात्र नाबालिग थे और कोई भी हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक छात्र था बदायूं जिले का निवासी, सड़क के गड्ढे से बाइक बचाने में हुई भिड़ंत भमोरा (बरेली)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे पांच छात्रों की बाइकें गड्ढा बचाने के प्रयास में आपस में टकरा गईं। हादसे में दो छात्रों की मौके पर, जबकि एक की निजी अस्पताल में मौत हो गई। मरने वालों में एक छात्र बदायूं जिले का रहने वाला था। तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।