फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students of many colleges gathered in 'Rover-Rensourge Conference 2020'

‘रोवर-रेंसर्ज समागम 2020’ मेें जुटे कई महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं

Sat, 08 Feb 2020 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Students of many colleges gathered in 'Rover-Rensourge Conference 2020'
बरेली कॉलेज में समोराह का उद्घाटन करते प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन भटनागर। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। बरेली कॉलेज में शनिवार को तीन दिवसीय 23वां अंतर महाविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम 2020 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम नितीश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। जिलाधिकारी नितिश कुमार ने गुब्बारे और सफेद कबूतर के जोड़े छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को देश के प्रति समर्पित भाव से काम करने और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से आए रोवर रेंजर्स के कैडेट्स ने अतिथियों के सामने मार्च पास्ट कर उन्हें सलामी दी। कैडेट्स के मार्च पास्ट के दौरान बैंड पर बज रही धुन ने दर्शकों में जोश भर दिया। इस दौरान विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों एवं वहां के रोवर रेेंजर्स लीडर के साथ स्काउट गाइड के प्रतिभागी भी उपस्थित रहे। अध्यक्षता बरेली कॉलेज के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष काजी अलीमुद्दीन और संचालन चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एसी त्रिपाठी ने दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुराग और डॉ. पूर्णिमा दिखे असहज
कार्यक्रम में उस समय बहुत अजीब स्थिति पैदा हो गई जब डीएम के बाद प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन स्टेज पर मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन को पहुंचे। उस दौरान उनकी नजर सामने खड़ीं डॉ. पूर्णिमा अनिल से मिलीं तो दोनों असहज हो उठे। दरअसल, शुक्रवार को कोर्ट ने डॉ. पूर्णिमा अनिल के मामले में सुनवाई करते हुए रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति को इस मामले का निस्तारण कर रिपोर्ट देने और कोर्ट को इसकी जानकारी देने को कहा है। इसे लेकर बरेली कॉलेज में तनातनी की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडाल लगाया बड़ा, कुर्सियां रह गईं खाली
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम को लेकर बरेली कॉलेज की ओर से काफी बड़ा पंडाल लगा दिया गया था। सैकड़ों कुर्सियां और अन्य व्यवस्था को बड़े स्तर पर संयोजित किया गया था। हालांकि मौके पर बहुत ही कम लोग आए और कुर्सियां खाली दिखीं।


आयोजन से जुड़े शिक्षक ही रहे मौजूद
इस बात की भी चर्चा रही कि कार्यक्रम में आयोजन से जुड़े शिक्षकों के अलावा कोई और शिक्षक नहीं दिखा। कुछ शिक्षकों ने कार्यक्रम मेें अन्य शिक्षकों को ना बुलाए जाने की भी बात कही तो कुछ ने इसके लिए वर्तमान में महाविद्यालय में चल रही खेमेबंदी को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed