फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students are not excited to discuss with the PM pariksha pe charcha program

Bareilly News: पीएम से चर्चा के लिए उत्साहित नहीं विद्यार्थी, लक्ष्य के सापेक्ष 40 फीसदी भी नहीं हुए आवेदन

Thu, 02 Jan 2025 01:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 01:50 PM IST
सार

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए बरेली मंडल से 4,51,517 लक्ष्य के सापेक्ष 1,28,360 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें सर्वाधिक छात्र-छात्राएं बदायूं के हैं। 

विज्ञापन
Students are not excited to discuss with the PM pariksha pe charcha program
Pariksha Pe Charcha

विस्तार

आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त बनाने और उन्हें सफलता का मंत्र देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष आठवें संस्करण में प्रतिभाग करने के लिए 14 दिसंबर से ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। बरेली मंडल से 4,51,517 लक्ष्य के सापेक्ष 1,28,360 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें बदायूं के सर्वाधिक 39,978 आवेदन हुए हैं, जबकि पीलीभीत के विद्यार्थी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। 

विज्ञापन


डीआईओएस देवकी सिंह के अनुसार, बरेली में 1,49,654 लक्ष्य के सापेक्ष 53,515 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें यूपी बोर्ड के 49,763 विद्यार्थी शामिल हैं।  कार्यक्रम में प्रधानमंत्री अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत करेंगे। साथ ही, विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


ऐसे करें पंजीकरण 
इसमें प्रतिभाग करने के लिए छठी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी innovateindia1.mygov.in पर 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभाग से पूर्व विद्यार्थियों को ऑनलाइन होने वाली एमसीक्यू (मल्टिपल च्वॉइस क्वेश्चंस) प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखानी होगी। शिक्षकों और अभिभावकों को भी इसमें प्रतिभाग करने के लिए परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आवेदन करने में यूपी बोर्ड के विद्यार्थी आगे  
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए पंजीकरण में मंडल में सबसे खराब स्थिति पीलीभीत की है। आवेदन शुरू होने के 19 दिन बाद भी यहां के मात्र 9,173 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। आवेदन करने वालों में यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। सीबीएसई की ओर से आवेदन के लिए अधिसूचना जारी किए जाने के बाद भी विद्यार्थी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं।

जिला वार पंजीकरण के आंकड़े
जिला             लक्ष्य         पंजीकरण         यूपी बोर्ड            प्रतिशत 
बदायूं          1,08,409      39,978           37,251           36.88
बरेली          1,49,654      53,515           49,763            35.76
शाहजहांपुर   1,25,449      25,694          24,572            20.48
पीलीभीत      68,005       9,173            8,410              13.49
लखीमपुर     1,50,485    35,356           32,111             23.49
नोट: आंकड़े विभाग से प्राप्त, एक जनवरी 2025 दोपहर एक बजे तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed