फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students' knowledge will be tested on 17 points

Bareilly News: 17 बिंदुओं पर परखा जाएगा विद्यार्थियों का ज्ञान

Mon, 15 May 2023 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 May 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Students' knowledge will be tested on 17 points
बरेली। जिले के कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों में भाषा और गणितीय कौशल की परख की जा रही है। शिक्षक 17 बिंदुओं पर परीक्षण कर उनकी कमियों को दूर करेंगे। 17 बिंदुओं की निपुण तालिका बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद की ओर से जारी की गई है। जिले के कई स्कूलों में इस पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

यह कार्ययोजना विशेषकर उन विद्यार्थियों के लिए है, जो किसी कारणवश लगातार कई दिनों तक पठन-पाठन से दूर रहे। इस दौरान उनमें जो कमियां आईं, उनका पता लगाकर उनके लिए 50 दिनों की उपचारात्मक कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इन कक्षाओं के जरिये कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निपुण बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए विनय कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले कई बच्चे नियमित स्कूल नहीं आते हैं। अभिभावक भी उन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में लर्निंग गैप की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे बच्चों को निपुण बनाने के लिए यह प्रयास किया गया है। कई शिक्षक इस दिशा में अच्छा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed