फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students honored teachers on teachers day

Bareilly News: शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान

Wed, 06 Sep 2023 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Students honored teachers on teachers day
जलालाबाद में ​शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्या​र्थी
देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

स्कूल- कॉलेजों में समारोहपूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, कई प्रतियोगिताएं भी हुईं

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन पर स्कूल-कॉलेजों में मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसके साथ ही शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
इस्लामिया इंटर काॅलेज के सभागार में शिक्षक दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने सेवानिवृत्त शिक्षक जागेश कुमार पाली, बृजेश कुमार सिंह, सत्यदेव कश्यप, सैयद नावेद स्वाले, मोहम्मद यूनुस खां, कालीचरण, नरेश कुमार शर्मा, मन्नी लाल मिश्रा, मुश्ताक अहमद खां, ऊषा दीक्षित तथा कार्यरत शिक्षकों में डॉ. आदर्श श्रीवास्तव, रवींद्र पाल प्रजापति, अनमोल वर्मा, राफिया इरम, देवेश वाजपेयी, दिनेश गंगवार, विश्राम सिंह, मंगरे लाल को सम्मानित किया। इस मौके पर डीआईओएस हरिवंश कुमार, बीएसए रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका, नृत्य एवं गायन में प्रतिभाग किया। छात्र- छात्राओं के अतिरिक्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी गायन एवं नृत्य किया। शिक्षकों को उपहार भेंट किए गए। इस मौके पर अंशुल अंचल, प्राचार्य एके तिवारी, शिक्षिका सुजाता गुप्ता, शिक्षक अभिनव, वर्षा क्षत्रिय, आंचल शर्मा, नेहा अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड काॅन्वेंट स्कूल में निदेशक मोहम्मद जमाल, प्रधानाचार्य तराना जमाल ने शिक्षक दिवस का महत्व बताया। इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी के विषय में जानकारी दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षकाएं मौजूद रहे।
जनता इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुरेंद्र सिंह सेठ, सहायक प्रबंधक मेजर केपी अग्निहोत्री ने शिक्षकों को बधाई दी। इस मौके पर व्यापारी नेता वेदप्रकाश गुप्ता, अनिलेश कुमार, विवेक कुमार यादव, संतोष शरण अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
हथौड़ा बुजुर्ग
स्थित श्रीमती शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर केक काटा गया तथा शिक्षकों का सम्मान हुआ। शिक्षक अशोक कुमार, साकेत मिश्रा, विपिन कुमार, पूनम देवी, नूर बानो आदि मौजूद रहे।
खुदागंज स्थित ऑस्कर ग्लोबल पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर सचिन बाथम, प्रधानाचार्य शैल सक्सेना ने बच्चों के साथ केक काटा। उनको गुरु की महत्ता बताई। इस मौके पर उप- प्रधानाचार्य जिया खान, अवनीश सिंह, राहुल सिंह, प्रेरणा जैन, गुलफशा अंसारी आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद में पालिका सभासदों ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जाकर शिक्षकों को सम्मानित किया। बच्चों को बिस्कुट के पैकेट बांटे। इस मौके पर सभासद सोनू भारद्वाज, अक्षत मोहन, अजय गुप्ता, करतार सिंह, कौशल दीक्षित, नीरज कुमार भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
बंडा में शहीद भगतसिंह पब्लिक इंटर काॅलेज में गोष्ठी हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गुरु के महत्व पर विचार रखे। अध्यक्ष सरदार मलूक सिंह, संरक्षक सरदार रशपाल सिंह, प्रबंधक सरदार कृपाल सिंह, उप प्रबंधक सरदार कमल सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार मनदीप मौजूद रहे।

कांट
में रसकूपा बहादुरपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक गीत, कविताएं और नृत्य की प्रस्तुति दी। स्कूल संचालक उमेश दुबे, प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर वाजपेयी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।
कलान में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, बीआरबी इंस्टीट्यूट, रोजी पब्लिक स्कूल, कलान राजकीय इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय कलान में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अरविंद यादव, उप प्रधानाचार्य अर्पणा सिंह, अरुण देव आर्य आदि मौजूद रहे।

-
तिलहर में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
तिलहर। द रेनेसा एकेडमी में शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य, लघु नाटिका, शिक्षकों के सम्मान में कविताएं, भाषण आदि प्रस्तुत किए। प्रबंध समिति के डॉ. आलोक अग्रवाल ने शिक्षकों को सम्मानित किया। राममुरारी पब्लिक स्कूल मीरानपुर कटरा में विद्यार्थियों ने भारतीय परंपरा के अनुसार शिक्षक-शिक्षिकाओं के मस्तक पर रोली-चंदन और अक्षत लगा कर उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. लवलेश दत्त ने उपहार भेंट किए। प्रबंधक डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. किरन अग्रवाल, कोआर्डिनेटर सुनीता पाल मौजूद रहे। एलबीजेपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर शर्मा ने रिटायर्ड शिक्षक चिम्मनलाल गंगवार, सालिक राम, कृष्ण कुमार खन्ना, शैलेंद्र शांखधर तथा शिव किशन शर्मा को अंगवस्त्र प्रदान किए। उप प्रधानाचार्य ब्रजपाल, मुनेश कुमार सिंह, शाहिद अली मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रजनपुर रोड स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, अमर बाल विद्या मंदिर, आरबीएम इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद शिक्षा सदन में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। संवाद

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

जलालाबाद में शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article