Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students gathered to submit examination forms, student fainted

Bareilly News: परीक्षा फॉर्म जमा करने उमड़े विद्यार्थी, बेहोश हुई छात्रा

Sun, 20 Oct 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Students gathered to submit examination forms, student fainted
बरेली। बरेली कॉलेज में इन दिनों स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म जमा किए जा रहे हैं। महाविद्यालय का स्टाफ और छात्र संगठनों के पदाधिकारी भी विद्यार्थियों की पैरवी करने के लिए काउंटर तक पहुंच रहे हैं। भीड़ की वजह से शनिवार को एक छात्रा कतार में बेहोश हो गई।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर स्थित कार्यालय में मुख्य व बैक परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए छात्र और छात्राओं के अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। विवि की ओर से स्नातक पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर और परास्नातक पहले व तीसरे सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर निर्धारित की गई है। 20 को रविवार होने से शनिवार को काफी संख्या में विद्यार्थी कार्यालय पहुंचे। यहां कतार में घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इसी बीच बीएससी की एक छात्रा काउंटर के सामने बेहोश होकर गिर गई। दूसरे विद्यार्थियों ने उसे उठाया। उसके परिजनों को सूचना दी। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम नदारद रही।
विज्ञापन

पैरोकारों से परेशान होकर काउंटरों पर बैठे कर्मचारियों ने प्रवेश द्वार को लॉक कर दिया। वहीं, काउंटर के सामने कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शनिवार को कॉलेज स्टाफ का एक व्यक्ति छात्रा की पैरवी करने काउंटर पर पहुंचा। वहां कर्मचारी के मना करने पर वह उनसे भिड़ गया। इसी तरह छात्र संगठनों के पदाधिकारी भी विद्यार्थियों के फॉर्म लेकर प्राचार्य कार्यालय तक चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान के लिए विवि के काट रहे चक्कर
एक छात्र संगठन से जुड़े रवि पंडित ने कहा कि वर्तमान में परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। वहीं, कई विद्यार्थी परिणाम रुकने से परेशान हैं। कुछ विषय परिवर्तन कराने के लिए कॉलेज से विश्वविद्यालय तक चक्कर काट रहे हैं। कई विद्यार्थियों की फीस जमा नहीं हो पाने की वजह से दिक्कत आ रही है। इसके समाधान के लिए कॉलेज में एक केंद्र बनाया जाए।




विवि ने नहीं दिया डाटा, मिड टर्म परीक्षाएं स्थगित

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक दूसरे सेमेस्टर में कितने विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, इसका डाटा बरेली कॉलेज को नहीं भेजा गया है। ऐसे में 21 से 25 अक्तूबर के मध्य होने वाली मिड टर्म परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय के अनुसार बीए, बीएससी व बीकॉम सत्र 2024-25 के तीसरे सेमेस्टर के सभी प्रमुख विषयों की मिड टर्म परीक्षाएं 21 से 25 अक्तूबर तक प्रस्तावित थीं। विवि की ओर से विद्यार्थियों की रोल लिस्ट उपलब्ध नहीं कराने पर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed