{"_id":"6af62cad73575217810ce93d","slug":"students-from-bareilly-are-making-their-musical-mark-in-telangana-bareilly-news-c-4-bly1015-1006067-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली के विद्यार्थी तेलंगाना में छोड़ रहे सुरों की छाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली के विद्यार्थी तेलंगाना में छोड़ रहे सुरों की छाप
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के संगीत विभाग के पूर्व विद्यार्थी भाषा के भेद के बावजूद तेलंगाना में अपने सुरों की छाप छोड़ रहे हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परिक्षेत्र में पुरुषों के लिए संगीत में परास्नातक पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं है। महिलाओं के लिए यह पाठ्यक्रम साहूरामस्वरूप महिला महाविद्यालय और रानी अवंती बाई राजकीय महिला महाविद्यालय में है।
बरेली कॉलेज के संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष जयश्री ने बताया कि महाविद्यालय में इस समय केवल स्नातक पाठ्यक्रम है। स्नातक के बाद विद्यार्थी अन्य महाविद्यालयों से परास्नातक करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां से सीखकर जाने वाले छात्र इसे अपने जीवन में उतारते भी हैं। पूर्व छात्र तरुण ने 2016 में स्नातक पूरा किया था। वह वर्तमान में तेलंगाना के एक स्कूल में टीजीटी के रूप में कार्य कर रहे हैं। तरुण ने कहा कि यहां भाषा का अंतर तो है लेकिन सुरों की ताल एक समान है। इसलिए बच्चों को भाषा से अधिक सुर की समझ बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
परास्नातक पाठ्यक्रम की कमी
पूर्व छात्र शारिक ने 2019 में स्नातक किया था। वह दो वर्ष पहले तेलंगाना में केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक विद्यालय में संगीत शिक्षक हैं। शारिक ने बताया कि बच्चों में संगीत की ललक है। उन्होंने कहा कि संगीत के क्षेत्र में लड़कों के लिए परास्नातक नहीं है, जबकि होना चाहिए। छात्रों का मानना है कि संगीत ऐसी विधा है जिसमें स्वयं रुचि लेना आवश्यक है।