{"_id":"65e8d53fd42df862a10784d9","slug":"students-facing-inconvenience-in-hostel-bareilly-news-c-4-noi1138-358236-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्रावास में असुविधा का सामना कर रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्रावास में असुविधा का सामना कर रहे छात्र
Thu, 07 Mar 2024 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीजी छात्रावास में हो रही असुविधाओं को लेकर छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया। छात्रों ने पानी व भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। वाई-फाई जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की।
विश्वविद्यालय परिसर में बने पीजी एवं शोध छात्रावास में रह रहे छात्रों को कई दिनों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुधार न होते देख बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र कुलपति प्रो. केपी सिंह से मुलाकात करने पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर वे कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्होंने पानी की समस्या को लेकर चार माह पहले भी वार्डन को सूचित किया था। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ। आरओ खराब पड़ा है।
सबसे अधिक समस्या खाने की गुणवत्ता को लेकर है। इसको लेकर छात्रावास में हंगामा भी हुआ था। छात्रावास में बैठने के लिए कुर्सियों तक की सुविधा नहीं है। बिजली कटौती से भी परेशानी हो रही है। ऐसे में एकाग्र होकर पढ़ाई करने में भी दिक्कत आ रही है। जिम्मेदारों की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। इन मांगों को लेकर छात्रों ने कुलपति से मुलाकात की। कुलपति ने वार्डन को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वर्जन...
छात्रावास में सुधार करने के लिए विद्यार्थियों की समिति का गठन किया था। इन छोटी-छोटी समस्याओं का उन्हें ही समाधान कराना था। भोजन, पानी, बिजली की दिक्कतों को दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। -प्रो. त्रिलोचन शर्मा, वार्डन, पीजी एवं शोध छात्रावास, रुहेलखंड विश्वविद्यालय