फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students clashed in RUVI hostel, allegations of ragging

Bareilly News: रुविवि छात्रावास में भिड़े छात्र, रैगिंग का आरोप

Thu, 30 May 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Students clashed in RUVI hostel, allegations of ragging
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास में बीफार्मा पहले वर्ष के छात्रों ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है। कहा कि तीन सीनियर छात्रों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात नौ बजे बीफार्मा के विद्यार्थी खाना खाने के बाद छात्रावास परिसर में टहल रहे थे। इसी दौरान मेस में जा रहे बीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र मानस पांडे और अनुभव की दूसरे वर्ष के छात्र आयुष सिंह चौहान, अनमोल चौधरी व शिवम सिंह से बहस हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पत्थर लगने से अनमोल के हाथ और पैर की अंगुली में चोट लग गई। छात्रावास के सुरक्षाकर्मी ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग कराया।
विज्ञापन

मामले में मानस पांडे बुधवार को अपने परिजनों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचा। मुख्य नियंता प्रो. एके सिंह से मुलाकात कर रैगिंग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि घटना के समय सीनियर छात्रों के पास नुकीला हथियार भी था। इस पर मुख्य नियंता ने फार्मेसी विभाग के प्रॉक्टर डॉ. एसबी तिवारी, वार्डन डॉ. पवन कुमार सिंह और डॉ. नीरज कुमार सिंह को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपों को बताया निराधार
अनमोल, शिवम और आयुष ने कहा कि उन पर लगाए आरोप झूठे हैं। आरोप लगाया कि मानस और अनुभव ने बातचीत के दौरान उन्हें गाली दी थी। विरोध पर अनमोल के हाथ में पत्थर मार दिया। बीच बचाव करने पर ''''बीफार्मा नहीं करने देंगे'''' की धमकी दी। सुरक्षाकर्मी आ गया तो दोनों रैगिंग का आरोप लगाने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रथम वर्ष के दोनों छात्रों ने कहा कि वे स्थानीय हैं, कहीं भी पीट देंगे।


वर्जन
सभी छात्र बाहरी हैं। कोई छात्रावास में नहीं रहता। सभी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। रात में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ। मामला रैगिंग का नहीं है। शिकायतीपत्र मिला है, आरोपों की जांच की जिम्मेदारी तीन शिक्षकों को दी गई है। - प्रो. एके सिंह, मुख्य नियंता, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed