{"_id":"665e60596d92d9a3b20d155d","slug":"students-boycotted-the-exam-and-staged-a-sit-in-protest-in-front-of-the-vice-chancellors-office-bareilly-news-c-4-lko1018-414298-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विद्यार्थियों ने किया परीक्षा का बहिष्कार, कुलपति कार्यालय के सामने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विद्यार्थियों ने किया परीक्षा का बहिष्कार, कुलपति कार्यालय के सामने दिया धरना
Tue, 04 Jun 2024 06:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में व्यवसाय प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने सोमवार को कुलपति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने गर्मी में परीक्षाएं नहीं कराने की मांग की। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सोमवार को कराई गई परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।
व्यवसाय प्रबंधन विभाग के एमबीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का सुबह 11 बजे से प्रोजेक्ट व मैनेजमेंट का पेपर था। यहां 10 बजे से अधिकांश विद्यार्थी गर्मी में परीक्षा नहीं देने को लेकर विरोध कर रहे थे, उन्हें प्रबंधन संकाय की डीन प्रो. तूलिका सक्सेना, प्रो. आशुतोष प्रिय, सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने समझाने का प्रयास किया।
कई विद्यार्थी परीक्षा देने कक्ष में चले गए। शेष छात्रों का कहना था कि अब तक तीन विद्यार्थियों की तबीयत खराब हो चुकी है। इसको देखते हुए जून वाली परीक्षाएं जुलाई में कराई जाएं। मांग का समर्थन करने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने विभाग के बाहर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इसके बाद कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार से मिले, उन्होंने परीक्षाएं अगले माह कराने से मना कर दिया। इस पर आक्रोशित विद्यार्थियों ने बीएएमएस छात्रों के साथ मिलकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया। महानगर संगठन मंत्री अबनी यादव ने कहा कि भीषण गर्मी में विद्यार्थियों का शोषण किया जा रहा है। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी, महानगर मंत्री श्रेयांश वाजपेयी, संदीप सागर, हर्षित चौधरी उपस्थित रहे।