फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students attacked police for fear of being caught and students attacked for molestation

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्र और पकड़े जाने के डर से तस्करों ने पुलिस पर किया हमला

Thu, 16 Apr 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Students attacked police for fear of being caught and students attacked for molestation
लेखपाल राजीव सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
प्रेमनगर में बीबीए और हाईस्कूल के छात्र और इज्जतनगर में आठ तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। लॉकडाउन के दौरान परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए कुछ दिन पहले शासन ने आवश्यक वस्तुएं जैसे राशन बिक्री, बैंक के काम काज व अन्य सेवाएं चालू करने की इजाजत दे दी थी। लेकिन लोग इस ढील का फायदा उठाते हुए लगातार लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बाजार में राशन की दुकानों, मेडिकल हॉल व बैंकों के बाहर बड़ी तादात में लोग इकट्ठा हो रहे हैं। वहीं पुलिस जब नियमों का पालन कराने के लिए इन पर सख्ती करती है तो लोग पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते हैं। अक्सर हमलावर भी हो जाते हैं। साथ ही आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से उनकी शिकायतें करते हैं। करमपुर चौधरी में पुलिस टीम पर हमले का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि बुधवार को प्रेमनगर, सुभाषनगर और इज्जतनगर इलाकों में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था दुरुस्त करा रहे पुलिस कर्मियों से छात्रों व महिलाओं ने अभद्रता व मारपीट की। तस्करों ने भी पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

छेड़छाड़ के बाद दो छात्रों ने पुरुष व महिला सिपाही से की मारपीट

प्रेमनगर क्षेत्र में नैनीताल रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा के बाहर बुधवार दोपहर लंबी लाइन लगी थी। इस बीच इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी निवासी दो भाई बीबीए का छात्र ताबिस और उसका हाईस्कूल में पढ़ने वाला छोटा भाई पहुंचे। दोनों ने लाइन तोड़कर बैंक में घुसने की कोशिश की तो लोगों ने उन्हें टोक दिया। इस पर दोनों वहां गालीगलौज करने लगे। कहासुनी के बाद लाइन में लगे तो वहां खड़ी एक युवती से दोनों छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवती से भी अभद्रता की। इस पर वहां मौजूद लोगों ने दोनों छात्रों को सड़क पर लाकर बुरी तरह पीट दिया और युवती ने यूपी 112 पर शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें को पकड़ा तो दोनों उनसे भी उलझ गए। दोनों ने सिपाही के साथ मारपीट और गालीगलौज की। हाथापाई में वहां मौजूद एक महिला सिपाही के हाथ में भी चोट आई। जमकर पिटाई करने के बाद दोनों छात्रों को पकड़कर थाने लाया गया।
विज्ञापन

पशु तस्करों ने चाकुओं से किया हमला

लॉकडाउन के चलते मांस की दुकानें ना खुलने के कारण तस्करी की घटनाएं बढ़ गई हैं। तस्कर घरों में ही पशु कटान कर मांस बेच रहे हैं। बुधवार को इज्जतनगर क्षेत्र के गांव परतापुर जीवन सहाय स्थित एक मकान में पुलिस को प्रतिबंधित पशु का कटान होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने घर में दबिश दी। पुलिस को देख तस्करों ने टीम पर चाकुओं अन्य हथियारों से हमला कर दिया। कुछ तस्कर भाग भी निकले। इस दौरान चीता पर तैनात एक सिपाही विशाल घायल भी हो गया। पुलिस ने मौके से करीब 165 किलो प्रतिबंधित पशु का मांस व पशु कटान के औजार बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो तस्कर गांव के ही सलीम और भोजीपुरा के फहीम कुरैशी को दबोच लिया। वहीं शाकिर, केसर खां, निसार अली, गुड्डू, गोपाल और नन्हा टीम को चकमा देकर भाग निकले। तस्करों ने बताया कि लॉकडाउन में घर से ही मांस दो सौ रुपये प्रति किलो की दर से बेच रहे थे। फरार तस्करों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस कर्मियों से की मारपीट

कोरोना के पॉजिटिव केस मिलने के बाद लॉकडाउन के दौरान ही सुभाषनगर इलाके को सील कर दिया गया था। इस दौरान वहां से लोगों के बाहर आने और अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन इस बीच बुधवार दोपहर एक महिला ने सुभाषनगर पुलिया पर लगा बैरियर हटाकर अंदर इलाके में जाने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे देखकर रोका तो वह उनसे भिड़ गई। विरोध करने पर सिपाहियों से मारपीट करने लगी। महिला सिपाहियों की मदद से उसे सुभाषनगर थाने लाया गया। इस बीच पीछे से एक परिवार भी थाने पहुंचा जिसने खुद को महिला का संबंधी बताया। उनके मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने चेतावनी देकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मीट विक्रेताओं ने लेखपाल पर किया जानलेवा हमला

बिथरी चैनपुर। एक लेखपाल ने मीट खुलेआम बेचने वालों से पूछताछ की तो वह भड़क गए। उन्होंने लेखपाल पर हमला करके बुरी तरह पिटाई लगाई जिससे उनका हाथ टूट गया। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

राजीव सक्सेना लेखपाल हैं। बुधवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि उनके क्षेत्र के उड़ला जागीर गांव में मीट बिक रहा है। लेखपाल ने गांव पहुंचकर दुकानदार शमशेर खां से मीट बेचने के बारे में पूछा। इसपर शमशेर खां ने अपने चार पांच साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। गांव किनारे खेत में गिराकर लाठी डंडों से जमकर पीटा। शोर सुनकर ग्रामीणों के आ जाने पर शमशेर खां अपने साथियों के साथ भाग गया। प्रधान असलम की सूचना पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रधान ने लेखपाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हमले में लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए । उनका हाथ टूट गया। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed