फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student who went to take bath in Singhaiya river drowned in water

Bareilly News: सिंघइया नदी में नहाने गया छात्र पानी में डूबा

Wed, 18 Sep 2024 05:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Student who went to take bath in Singhaiya river drowned in water
24 घंटे के बाद भी नही चला पता, नाराज ग्रामीणों ने तहसील में दिया धरना
विज्ञापन

नवाबगंज। नदी में नहाने गया छात्र डूब गया। ग्रामीणों ने नदी में छात्र की तलाश की, लेकिन उसका 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने गोताखोरों को बुलाने का आश्वासन दिया है, लेकिन अब तक कोई सहायता न मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश चन्द्रा के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

डंडिया बीरमनगला गांव के जीवन लाल का बेटा अमन कस्बे के एक इंटर काॅलेज में कक्षा 10वीं का छात्र है। सोमवार को छात्र गांव के पास बह रही सिंघइया नदी में नहाने गया और वापस नहीं लौटा। छात्र तेज बहाव के चलते गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीण उसकी नदी में तलाश करने लगे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों ने एडीएम अमित कुमार उपाध्याय से कार्रवाई की मांग की है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गोताखोरों को बुलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed