फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student who went to take bath in Panghaili river drowned

Bareilly News: पनघैली नदी में नहाने गया छात्र डूबा

Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
Student who went to take bath in Panghaili river drowned
दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया छात्र डूबा
विज्ञापन

- छात्र के डूबने के बाद दोस्तों ने नहीं दी किसी को जानकारी, गोताखोरों ने 18 घंटे बाद निकाला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। दोस्तों के साथ पनघैली नदी में नहाने गया छात्र गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। दोस्तों ने कुछ देर तक नदी में उसकी तलाश की जब पता नहीं चला तो घर लौट आए। डर की वजह से किसी को जानकारी नहीं दी। करीब 18 घंटे बाद गोताखोरों ने उसका शव नदी से निकाला।
मोहल्ला बगिया निवासी मोहम्मद अली कपड़ा व्यापारी हैं। उनका बेटा जीशान (16) नवाबगंज के ही एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार को शाम के समय वह पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्तों के साथ पनघैली नदी में नहाने गया था। नहाते समय जीशान गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथियों ने बचाने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। कुछ देर तक उन्होंने तलाश की भी।
विज्ञापन

पता न लगने पर वह घर लौट आए। डर की वजह से किसी को इस बारे में बताया भी नहीं। देर शाम तक जब जीशान घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। पता चला कि वह दोस्तों के साथ नहाने गया था। पूछने पर उन्होंने डूबने की बात बताई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दोस्त जानकारी देते तो बच सकता था जीशान
हादसे के बाद लोग चर्चा करते दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह पर हादसा हुआ वहां से कुछ दूरी पर खेत हैं। दिनभर लोग भी यहां मौजूद रहते हैं। साथ नहा रहे दोस्त अगर शोर मचाकर इसकी सूचना देते तो जीशान को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed