फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student who went to take bath in dam drowned, lost his life

Bareilly News: दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया छात्र डूबा, गई जान

Wed, 19 Jun 2024 06:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Student who went to take bath in dam drowned, lost his life
नवाबगंज फोटो 2 मृतक छात्र फैजान का फाइल फोटो
नवाबगंज। दोस्तों के साथ डैम में नहाने गए छात्र की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में रोना-पीटना मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक छात्र को सुपर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी के रहने वाले तौफीक अहमद सिद्दीकी ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा फैजान नगर के ही हाजी जमील अहमद स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। मंगलवार को फैजान अपने दोस्तों के साथ गरेम गांव के पास बने डैम में नहाने गया।
विज्ञापन

छात्र नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। राहगीरों ने छात्र के शव को पानी से बाहर निकाल लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मृतक छात्र के भाई तौफीक, अरमान, अरसलान और बहन लजी है। बेटे की मौत पर मां हुस्नआरा और पिता तौफीक का हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed